झालावाड़

पहले की लाखों की चोरी, जाते समय कह गए चोर ‘दादी हम जा रहे’

कोतवाली थाना क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर दूरी पर लाखों रुपए की चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2022, 1:39 PM IST
theft.jpg
प्रतीकात्मक तस्वीर

झालावाड़ @ पत्रिका। कोतवाली थाना क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर दूरी पर लाखों रुपए की चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। सिटी फोर लेन स्थित मकान मालिक लक्ष्मीचन्द जैन ने बताया कि उनके घर 10 अक्टूबर की रात को चोर साढ़े छह लाख रुपए नकद व बड़ी मात्रा में जेवर चुरा ले गए।

इसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी, लेकिन अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया। दो चोर रात को घर में घुसे और जिस कमरे में उसकी माताजी सो रही थी, उसी कमरे की आलमारी से 30 तोला सोने के जेवर, जिसमें चेन, पेंडल, अंगूठी, चूड़ी, मटरमाला आदि व 2 किलो चांदी के बर्तन व जेवर जिसमें कलम, दवात, गिलास, कटोरी, लौटा, बिछिया, कटोरदान, 7-8 नई पायल, 10-15 सिक्के व नकद राशि 6.5 लाख व कार, स्कूटी की चाबी भी चुरा ले गए। इसकी जानकारी रात 3 बजे लगी। चोर जाते हुए कह गए दादीजी हम जा रहे हैं।

लक्ष्मीचन्द जैन के घर हुई चोरी की जांच चल रही है, इसमें जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
चन्द्रज्योति शर्मा, सीआई कोतवाली झालावाड़

Published on: