झालावाड़

महिला कांस्टेबल रेखा की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

-हिमाचल के किन्नौर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया
2 min read
Three people arrested in the murder of female constable Rekha,Three people arrested in the murder of female constable Rekha
महिला कांस्टेबल रेखा की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार,महिला कांस्टेबल रेखा की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

झालावाड़/असनावर.कस्बे के पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा (38) का शव लेने के लिए परिजन मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर पहुंच गए है। पुलिस कार्रवाई के बाद वहां से झालावाड़ के लिए रवाना होंगे। भाई लालचंद शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने रेखा की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, किन्नौर जिले की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए परिजनों की मौजूदगी में रेखा के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने रेखा शर्मा की हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल हरियाणा के जिला सिरसा निवासी पति विनीत शर्मा, देवर कर्नव शर्मा व कार चालक कुरुक्षेत्र निवासी मानवेंद्र सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया है। किन्नौर गए कांस्टेबल रेखा शर्मा के बड़े भाई श्याम मनोहर शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। करीब आधा दर्जन परिजन शव लेने किन्नौर आए है। पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी परिजन रेखा का शव एम्बुलेंस से लेकर रवाना होंगे। रेखा का शव एम्बुलेंस से सड़क मार्ग से करीब 36 घंटे में गांव सलावद पहुंचने की संभावना है। कांस्टेबल रेखा की मौत की खबर मिलने के बाद सोमवार से ही उसके गांव सलावद में गमगीन माहौल है। परिजन व ग्रामीण रेखा के शव के आने का इंतजार कर रहे है। मृतका के परिवार में दो दिन से घर के चुल्हे भी नहीं जले हैं।

दो पुलिसकर्मी भी गए-
स्थानीय पुलिस थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा की हत्या की वारदात के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह व कांस्टेबल घनश्याम सैनी भी किन्नौर पहुंच गए है। जो वहां जाकर कांस्टेबल रेखा की हत्या की वारदात में शामिल सभी बिंदुओं की गहनता से जांच करेंगे।

कठोर कार्रवाई के कहा-
मृतका का शव उसके परिजनो द्वारा हिमाचल प्रदेश से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद झालावाड़ के लिए रवाना किया जा रह है। किन्नौर जिला पुलिस अधीक्षक से घटना के संबंध में बात कर घटना का खुलासा कर मुलजिमानों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए कहा गया तथा एक पुलिस टीम थाना असनावर से किन्नौर के लिए रवाना की गई। किन्नौर पुलिस द्वारा मुलजिमान पति विनित शर्मा, देवर कर्नव शर्मा व ड्राईवर मानवेन्द्रसिहं को सोसमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया है, तीनो मुलजिमानो को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।
डॉ. किरण कंग सिद्धू, जिला पुलिस अधीक्षक,झालावाड़।

Updated on:
22 Dec 2020 07:09 pm
Published on:
22 Dec 2020 07:09 pm