झालावाड़

सराहनीय कार्य करने पर तीन पुलिस जवानों को मिला गैलेन्ट्री प्रमोशन

- विश्वनाथ ने शिवचरण सेन के चर्चित मर्डर का किया था खुलासा

2 min read
Three police personnel got gallantry promotion for doing commendable work.
सराहनीय कार्य करने पर तीन पुलिस जवानों को मिला गैलेन्ट्री प्रमोशन

झालावाड़. जिले में सराहनीय कार्य करने पर तीन पुलिस जवानों को गैलेन्ट्री प्रमोशन दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट एवं सरानीय कार्य के लिए गठित समिति की अभिशंषा पर राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियमावली-1989 के नियम-28 के तहत जिले से विश्वनाथ सिंह हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली का सहायक उप निरीक्षक के लिए तथा कास्टेबल अशोक कुमार व जुगराज मीणा को हैड कांस्टेबल के लिए गैलेन्ट्री प्रमोशन के लिए नाम भेजे थे। गैलेन्ट्री प्रमोशन मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने तीनों जवानों की हौंसला अफजाई की। ये जिले में 22 वर्ष बाद पुलिस कार्मिंकों को गैलेन्ट्री प्रमोशन मिला। इसलिए मिला प्रमोशन- झालरापाटन थाना क्षेत्र में गिरधरपुरा स्कूल के शिक्षक शिवचरण सेन शिवा के ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका हैड कांस्टेबल विश्वनाथ सिंह ने निभाई थी। वहीं अशोक कुमार कांस्टेबल थाना भवानीमंडी ने उन्हेल थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के व्यापारी के साथ हुई 28 लाख रुपए की लूट व नाबालिग बालक/ बालिकओं की दस्तयाबी व मुलजिमान की गिरफ्तारी में तकनीकी आधार पर प्रकरणें का खुलावा करवाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं झालरापाटन थाने के कांस्टेबल जुगराज मीणा ने डाक बंगले रोड पर दो बच्चो को डूबते हुए बचाया था। मीणा राजकार्य से जा रहे थे, इसी दौरान गहरे गड्डे में दो बच्चों को डूबते हुए देख वर्दी में ही कूद कर 10-11 साल के दो बच्चों की जान बचाई थी।

नन्द के घर आनन्द भयो.. जय कन्हैयालाल की..

झालावाड़.शहर की इन्द्रा कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में बुधवार को श्रोता जमकर थिरके। भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भागवत कथा वाचक पं.वैंकटेश भाई ने भागवत कथा की महिमा सुनाते हुए कहा कि गजग्रह का उद्धार गज ने भगवान को हरिनाम का सुमिरन करते ही भगवान ने उन्हे दर्शन दिए। साथ भगवान ने राजा बलीदानवीर का उद्धार किया। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रोताओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Published on:
11 Oct 2023 07:56 pm