झालावाड़

Parvan Irrigation Project…जल संसाधन विभाग के एपीओ किए गए मुख्य अभियंता चौधरी समेत तीन निलम्बित

- परवन वृहद सिंचाई परियोजना का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2021, 9:52 PM IST
Parvan Irrigation Project...जल संसाधन विभाग के एपीओ किए गए मुख्य अभियंता चौधरी समेत तीन निलम्बित
Parvan Irrigation Project...जल संसाधन विभाग के एपीओ किए गए मुख्य अभियंता चौधरी समेत तीन निलम्बित

झालावाड़ । राज्य सरकार ने हाड़ौती की महत्वपूर्ण वृहद सिंचाई परियोजना परवन के मामले को लेकर शिकायतों के बाद एपीओ किए गए जल संसाधन विभाग कोटा के तत्कालीन मुख्य अभियंता राजीव चौधरी समेत तीन अभियंताओं को निलम्बित कर दिया है। जल संसाधन विभाग के शासन सचिव डा.पृथ्वी की ओर से जारी आदेश के तहत मुख्य अभियंता राजीव चौधरी, परवन सिंचाई परियोजना वृत्त के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता कृष्ण मोहन जायसवाल तथा बारां के तत्कालीन अधिशासी अभियंता शिवशंकर मित्तल को निलम्बित कर दिया है। तीनों अधिकारियों को हाल में एपीओ किया गया था। निलम्बन काल के दौरान तीनों अभियंताओं का मुख्यालय मुख्य अभियंता कार्यालय जयपुर किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हाड़ौती के एक मंत्री और बारां जिले के विधायक ने परवन सिंचाई परियोजना में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। सीएम तक मामला पहुंचने पर तत्काल एपीओ कर दिया गया था और अब तीनों को निलम्बित किया गया है। पाइप खरीद और लगाने के मामले में एक अधीक्षण अभियंता और एक अधिशासी अभियंता को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

Published on: