झालावाड़

NGT Big News…तालाब का दम घोंटने वाले भू माफियाओं पर कसा शिकंजा

जिला प्रशासन ने लगाया बोर्ड, जमीन एनजीटी के अधीन विचारधीन है, क्रय-विक्रय नहीं करें
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2021, 12:23 PM IST
NGT Big News...तालाब का दम घोंटने वाले भू माफियाओं पर कसा शिकंजा
NGT Big News...तालाब का दम घोंटने वाले भू माफियाओं पर कसा शिकंजा

झालावाड़ ञ्च पत्रिका. जिला प्रशासन ने शहर में कृषि विज्ञान केन्द्र के निकट तालाब के पेटे में काटी जा रही कॉलोनी पर एनजीटी के निर्देश पर क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। यहां जिला प्रशासन ने एनजीटी के निर्देश पर बोर्ड लगा दिया है। बोर्ड पर लिखा है कि ये भूमि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अन्तर्गत विचाराधीन है। इस भूमि पर क्रय-विक्रय एवं किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबन्धित है।कृषि विज्ञान केन्द्र के पास आधा दर्जन लोगों द्वारा अवैध रूप से बिना कन्वर्जन के कॉलोनी काटी जा रही थी। इसकी शिकायत एनटीजी में करने पर काम को रोक दिया गया है। एनटीजी के ओदश पर जिला प्रशासन द्वारा यहां बने कमरों को तोड़ा जा चुका है। अब इस भूमि का मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में जब तक कोर्ट से कोई फैसला नहीं होता है। इस पर किसी प्रकार का क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकता है।इस मामले में सुनवाई 27 अगस्त को कोर्ट में होनी है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा इसकी रिपोर्ट बनाकर एनजीटी को पूर्व में ही भेज दी है। जिसमें भी बताया कि ये बिना कन्वर्जन के काटी जा रही थी। ऐसे में इस पर कोई काम नहीं किया जा सकता है।

Published on: