झालावाड़

सुहाग का पर्व आज, पति की लंबी उम्र के लिए रखा उपहास

  -चौथमाता की पूजा कर चांद निकलने पर पति के साथ व्रत खोलेगी।

less than 1 minute read
सुहाग का पर्व आज, पति की लंबी उम्र के लिए रखा उपहास

झालावाड़. जिलेभर में अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को बाजारों में तैयारी के लिए महिलाएं सामान खरीदती नजर आई। महिलाओं ने सजने-संवरने से लेकर आभूषणों तक की खरीदारी की। करवा चौथ को लेकर बाजारों में विशेष भीड़ रही है। करवा चौथ पर होने वाले पूजन के लिए मिट्टी के करवे भी खुब बिके। बड़ा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर मिट्टी से बने करवा खुब बिके। महिलाएं सज-धज के रविवारको चौथमाता की पूजा कर चांद निकलने पर पति के साथ व्रत खोलेगी।

डिजाइनदार करवा कर रहे आकर्षित-
करवा चौथ पर पारम्परिक रूप से मिट्टी से बने करवा के उपयोग का अधिक प्रचलन है। घर-घर में महिलाएं करवा चौथ के दिन प्रमुखता से उपयोग करती है। बड़ी संख्या में बिक्री होने से कई डिजाइनों व रंगों में करवा उपलब्ध रहे है। बाजारों में जहां मिट्टी से बने सामान्य करवा उपलब्ध हैए वहीं डिजाइनदार करवे भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे है,करवे २० से लेकर ३० रुपए तथा डिजाइनदार कलात्मक करवा 40 से 60 रुपए प्रति नग बिक रहे है।

खूब हुई खरीदारी-
शहर के बड़ाबाजार, मंगलपुरा सहित विभिन्न बाजारों में स्थित साडिय़ां,सौन्दर्य प्रसाधन सामान, चप्पल सैंडिल,आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित सोने व चांदी के आभूषणों, विभिन्न प्रकार के उपहार आदि की दुकानों पर करवा चौथ को लेकर महिलाएं खरीदारीकरती नजर आए।

Published on:
24 Oct 2021 04:20 pm
Also Read
View All