झालावाड़

Latest Weather Updates… राजस्थान में यहां मूसलाधार बारिश, पानी इतना बरसा कि रास्ते हो गए बंद, तूफानी हवा चली

- दोपहर बाद अचानक शुरू हुआ तेज बारिश का दौर
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2022, 3:37 PM IST
Latest Weather Updates... राजस्थान में यहां मूसलाधार बारिश, पानी इतना बरसा कि रास्ते हो गए बंद, तूफानी हवा चली
Latest Weather Updates... राजस्थान में यहां मूसलाधार बारिश, पानी इतना बरसा कि रास्ते हो गए बंद, तूफानी हवा चली

जयपुर, झालावाड़। मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश का अलर्ट सटीक साबित हुआ है। शनिवार को को झालावाड़ जिले में तूफानी हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। जिले में कई जगह पानी आने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। झालावाड़ शहर में तूफानी हवा के साथ एक घण्टे जोरदार बारिश हुई। जिले के रटलाई में रीझौन के खाल की रपट पर पानी आ गया है। इस कारण आवागमन बाधित रहा। लोग जोखिम लेकर पानी को पार करते नजर आए। पनवाड़, खानपुर, भीमसागर, झालरापाटन में भी जोरदार बारिश हुई। उधर बारां जिले में भी जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। बारां का प्रसिद्ध डोल मेला पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग की ओर से 9 सितम्बर को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। इसके तहत शुक्रवार रात से ही प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदल गया और देर रात रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शनिवान को कोटा और उदयपुर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कोटा संभाग के झालावाड़ जिले में देर रात मौसम बदल गया और जिले के सुनेल क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई। किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
फिर सक्रिय होगा मानसून
प्रदेश में मानसून 10 और 11 सितम्बर को फिर सक्रिय होगा। कोटा और उदयपुर के कुछ जिलों में 10 सितम्बर को अच्छी बारिश होने की संभावना है। 11 सितम्बर को मानसून का रूख अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग की ओर होगा। इन तीनों संभाग के जिलों में अच्छी बारिश के आसार है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशाक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Published on: