झालावाड़

सर्द रात में ​भिड़ी दो बाइक, दो युवकों की मौत, तीन घायल

दोनों बाइक में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई।

2 min read

दोनों बाइक में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई। मृतकों में समराई निवासी अर्जुन भील (20) पुत्र जानकीलाल व पितमपुरा इंदौर निवासी नवीन सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी को एम्बुलेंस से झालावाड़ एसआरजी चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

झालावाड़. जिले के भवानीमंडी रोड पर शुक्रवार शाम को दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गरनावद व पिपलिया के बीच में दो बाइक की ​भिड़ंत हुई। दोनों बाइक में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई। मृतकों में समराई निवासी अर्जुन भील (20) पुत्र जानकीलाल व पितमपुरा इंदौर निवासी नवीन सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी को एम्बुलेंस से झालावाड़एसआरजी चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना में समराई निवासी कन्हैयालाल (16) पुत्र राजाराम, अभिषेक (16) पुत्र ज्ञानचन्द पाटीदार, रामगोपाल (20) पुत्र रामसिंह भील गंभीर घायल हो गए। इनका उपचार चल रहा है।

एक बाइक पर चार सवार थे

मृतक अर्जुन समराई गांव का रहने वाला है। झालावाड़ में आपने जीजाजी के यहां रहकर किराने की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को दोस्तों के साथ भवानीमंडी में शादी में जा रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार नवीन सिंह भी एक निजी कंपनी में काम करता था। वो भवानीमंडी से झालावाड़ आ रहा था। इसी दौरान पिपलिया-गरनावद के बीच बाइक भिड़ंत में मौत हो गई। घटना में समराई निवासी अर्जुन व उसके तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर शादी में भवानीमंडी जा रहे थे। इसी बीच में ये हादसा हो गया। जैसे परिजनों को सूचना मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

Updated on:
17 Jan 2025 10:59 pm
Published on:
17 Jan 2025 10:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर