झालावाड़

मातम में बदल गई खुशियां दो चचेरे भाई को स्कॉपियों गाडी ने मारी टक्कर मौत

मातम में बदल गई परिवार की खुशियां पारिवारिक कार्यक्रम भाग लेने जा रहे दो सगे चचेरे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।
2 min read
मातम में बदल गई खुशियां दो  चचेरे भाई को स्कॉपियों  गाडी ने मारी टक्कर मौत
Two cousins were killed in a scam

खानपुर. मातम में बदल गई परिवार की खुशियां पारिवारिक कार्यक्रम भाग लेने जा रहे दो सगे चचेरे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । झालावाड़ बारां मेगा हाईवे में खानपुर कस्बे के काली तलाई कृषि अनुसंधान केन्द्र के निकट सोमवार सुबह स्कॉपियों गाडी ने बाइक सवार दो युवकों को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि खानपुर क्षेत्र के चीकली गांव निवासी मनोज मीना 23 एवं अनिल मीना 21 दोनों चचेरे भाई बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के हीचर गांव मेंं आयोजित रसोई में भाग लेने जा रहे थे । बारां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉपियों गाडी ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए उन्हे तत्काल खानपुर सीएचसी लाया गया वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । ्र

जबरदस्त भिंडत- बारां झालावाड़ मार्ग पर टक्कर इतनी जबादस्त हुई की बाइक के पर खच्चे उड गए एवं स्कॉपियों गाडी सडक से उतर कर खेत में पत्थरों कोट को तोडते हुए झाडियों जा घुसी । टक्कर के बाद मौके से स्कॉपियों गाडी मौका देखकर फरार हो गया । गाडी को खानपुर पुलिस ने जब्त कर थाना में खडा करवाया ।

खुशियां मातम में बदली । दोनों चचेरे भाई बाइक पर सवार होकर अपनी ***** के यहां गोठ के कार्यक्रम शामिल होने के लिए बाघेर निकट हीचर गांव के लिए निकलें थे परन्तु बीच रास्तें में ही सडक दुर्घटना में दोनों की मौत होनें से खुशियों में मातम पसरा गया ।


तीन शराबियों ने कांस्टेबल को पीटा, दांत तोड़े
भवानीमंडी पत्रिका. कांस्टेबल से मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस उपअधीक्षक वैभव शर्मा और सीआई हीरालाल सैनी ने बताया कि 7 जून को मिश्रोली में तैनात कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा प्रकरण में कार्रवाई के लिए भवानीमंडी आया था। इसी बीच वह रात करीब साढ़े 11 बजे भवानीमंडी स्थित घर जा रहा था, इसी बीच रामटी शराब की दुकान के सामने उसे भीमनगर निवासी रामानन्द कुल्मी, दस खोली निवासी गिरीराज नाई और रामबाबू मेहर मिले। रामबाबू कुल्मी ने उससे कहा कि वो कस्बे में बड़ा विस्फोट करने वाला है, इस पर कांस्टेबल उसे समझाने लगा, इसी बीच शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ-सिर व मुंह पर पत्थरों से मारपीट की। इसमें उसे गंभीर चोंटे आई। उसके सभी दांत टूट गए व मुंह पूरी तरह से जख्मी हो गया। उसके पास से रुपए, एटीम व बाइक छीन कर फरार हो गया। पुलिस कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट पर रविवार को मामला दर्ज कर जान से मारने के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया। वह अभी कोटा भर्ती है।
इधर, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बकानी. थाना क्षेत्र के रामपुरिया निवासी विवाहिता के साथ 31 मई को दुष्कर्म करने के आरोपी लक्ष्मीपुरा निवासी रामचन्द पुत्र नारायण तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि रामचंद उसको दो माह पहले गांव लेकर गया जहां पर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आगरिया तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
11 Jun 2018 01:10 pm
Published on:
11 Jun 2018 01:06 pm