झालावाड़

इंदौर में हुई सड़क दुर्घटना में पाटन के दो चिराग बुझे

देर रात ट्रोले को ओवरटेक करते समय कार ट्रक में घुस
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2023, 11:59 AM IST
इंदौर में हुई सड़क दुर्घटना में पाटन के दो चिराग बुझे
इंदौर में हुई सड़क दुर्घटना में पाटन के दो चिराग बुझे

झालरापाटन. मध्य प्रदेश के इंदौर के कनाड़िया इलाके में शनिवार देर रात ट्रोले को ओवरटेक करते समय कार ट्रक में घुस गई। इससे झालरापाटन के दो चिराग बुझ गए, वहीं युवक गंभीर घायल हो गया। उसे इंदौर के चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इस हृदय विदारक घटना को सुनकर पूरे नगर में सन्नाटा छा गया।
शनिवार देर रात झालरापाटन निवासी कपड़ा व्यापारी यश भंडारी की 19 वर्षीय पुत्री समृद्धि भंडारी, सर्राफा व्यापारी कृष्ण कुमार सोनी का 21 वर्षीय पुत्र उत्सव, पीपली बाजार निवासी कुश कुमार सोनी, जयंत सोनी, सौरभ सोनी और इनकी महिला रिश्तेदार इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में ढाबे पर खाना खाकर निकले ही थे कि ओसियन मोटर्स के पास बिचोली मरदाना इलाके के पुल पर कार ट्रोले को ओवरटेक करते समय ट्रक में घुसने से समृद्धि और उत्सव की मृत्यु हो गई। शेष जनों के घायल होने पर इन्हें इंदौर चिकित्सालय में भर्ती कराया।
फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रही थी समृद्धि
समृद्धि अहमदाबाद से फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रही थी। वह प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह इंदौर में अपने दोस्तों के यहां आई थी।
उत्सव कर रहा था एमबीए की पढ़ाई
उत्सव इंदौर के महालक्ष्मी नगर में रह रहा था। वह 3 साल से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। दुर्घटना में मृतक उत्सव के सौरभ और कुश चचेरे भाई हैं। जबकि जयंत इनका दोस्त है। चारों झालरापाटन निवासी हैं और इंदौर में रहकर मृतक उत्सव के साथ बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। रिश्तेदारों को सूचना दी हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने समृद्धि के मोबाइल से उसके पिता को कॉल कर पहचान की और उसके इंदौर में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी।

Updated on:
2 Oct 2023, 11:59 AM IST
Published on: