झालावाड़

राजस्थान में अनूठा मामला : चार साल की दोस्ती प्यार में बदली, दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी, दिलचस्‍प है इनकी प्रेम कहानी

भवानीमंडी में सोमवार को अनूठा मामला सामने आया। यहां रहने वाली एक युवती ने पास के कस्बे की अपनी सहेली से शादी कर ली। अब दोनों जीवनसाथी के रूप में जीवन व्यतीत करेंगी। उन्होंने अदालत परिसर में जाकर वकील से शादी का सहमति पत्र भी तैयार करवा लिया।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2024, 7:08 PM IST
married in Bhawanimandi

भवानीमंडी। भवानीमंडी में सोमवार को अनूठा मामला सामने आया। यहां रहने वाली एक युवती ने पास के कस्बे की अपनी सहेली से शादी कर ली। अब दोनों जीवनसाथी के रूप में जीवन व्यतीत करेंगी। उन्होंने अदालत परिसर में जाकर वकील से शादी का सहमति पत्र भी तैयार करवा लिया।

भवानीमंडी के पॉवर हाउस की सामने वाली गली मे रहने वाली सोनम माली (21) दूल्हा बनी तो उसकी सहेली भैसोदामंडी निवासी रीना शर्मा (23) दुल्हन। दोनों मजदूरी करती है और पिछले चार साल से दोस्त थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों रोजाना घंटों मोबाइल पर बातें करती और अपना सुख दुख साझा करती।

रीना को घर से निकाल दिया था

सोनम माली ने बताया कि रविवार रात को रीना शर्मा की मां व भाई ने रीना से झगड़ा किया था। झगड़े के बाद उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया। रीना ने सोनम को पूरा घटनाक्रम बताया और कहा कि अब वह उसके साथ रहेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी। सोनम ने सारा वाकया अपने माता-पिता को बताया। उनकी सहमति मिलने के बाद सोनम ने सोमवार को रीना के साथ अदालत में जाकर शादी कर ली।

मां ने बहू की तरह स्वागत किया

सोनम की मां गणेशी बाई ने रीना का स्वागत अपनी बहू की तरह किया। उन्होंने सारे रीति-रिवाज उसका घर में प्रवेश करवाया। गणेशी बाई ने कहा कि पुत्री सोनम ने कहा कि वह रीना के बिना नही रह सकती है। दोनों का प्यार देखकर उन्होंने शादी के लिए स्वीकृति दे दी। उन्होंने शादी के लिए अदालत परिसर में जाकर नोटरी से शपथ पत्र बनवाया। फिर एक दूसरे को वरमाला डालकर शादी कर ली। रीना के मां और भाई उसकी शादी के लिए सहमत नहीं थे।

दो माह पहले हुआ प्यार

सोनम माली ने बताया कि उनकी दोस्ती को चार साल हो गए। रीना मोबाइल पर दोनों एक दूसरे से सारी बाते शेयर करते थे। धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ गई। कुछ महीनों से परिजन उन्हें फोन पर बात करने से मना करने लगे थे। इस पर रीना जहां पर रोटी बनाने जाती थी, वह वहीं जाकर उससे मिलने लगी। दोनों के बीच अटूट रिश्ता कायम हो गया और उन्होंने जीवनसाथी के रूप में रहने का फैसला किया।

Updated on:
9 Dec 2024, 7:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results: झालावाड़ में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट