झालावाड़

वेन की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो पलटा, 1 की मौत, आधा दर्जन घायल

कार्यवाहक थाना प्रभारी हनुमान सिंह ने बताया कि हादसे में मनोहरथाना महावर कोली मोहल्ला निवासी रमेशचंद कोली (64) की मौत हो गई। गणेश पुरा दडावट के समीप वेन ने ऑटो को टक्कर मारी।

less than 1 minute read

झालावाड़ के मनोहरथाना-बीनागंज मार्ग पर वेन ने सवारी से भरकर बीनागंज की ओर से आ रहे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई व आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : भजनलाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस सीनियर कांग्रेस नेता के फार्म हाउस पर सुबह-सुबह चला डाला बुलडोज़र, चंद मिनटों में ज़मींदोज़ हुआ ‘बेशकीमती’ निर्माण 

कार्यवाहक थाना प्रभारी हनुमान सिंह ने बताया कि हादसे में मनोहरथाना महावर कोली मोहल्ला निवासी रमेशचंद कोली (64) की मौत हो गई। गणेश पुरा दडावट के समीप वेन ने ऑटो को टक्कर मारी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मध्यप्रदेश के पेची थाना क्षेत्र के कोटडा निवासी धापू बाई, आर्यन, मध्यप्रदेश के बडोदिया जाहगीर निवासी रामसिंह माली, मनोहरथाना निवासी शरीफ मोहम्मद, साकिब खान सहित ऑटो चालक घायल हुए। सभी घायलों को मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर घायल धापू बाई को रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
20 May 2024 10:38 am
Also Read
View All

अगली खबर