झालावाड़

लडखड़ाते कदमो ने फैकी गेंद, तो बैसाखी को दरकिनार कर लगाए शॉट….

-दिव्यांगों की क्रिकेट प्रतियोगिता मेें दिखी हौसले की ताकत
2 min read
Vandalized Kadmo shot a faky ball, bypassing the crutch.
लडखड़ाते कदमो ने फैकी गेंद, तो बैसाखी को दरकिनार कर लगाए शॉट....

लडखड़ाते कदमो ने फैकी गेंद, तो बैसाखी को दरकिनार कर लगाए शॉट....
-दिव्यांगों की क्रिकेट प्रतियोगिता मेें दिखी हौसले की ताकत
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. खेल संकुल में शुक्रवार को लडखड़ाते कदमों से गैंदबाज अनिल ने जैसे ही सटीक गैद फैकी तो सामने खड़े बल्लेबाज केसरी ने अपनी बैसाखी को दरकिनार कर जमकर शॉट मारा और मैदान में तालियां गूंज उठी। गैंद के पीछे पैर से अपंग लेकिन जोश से सरोबार दिव्यांगों को देखकर लगा कि मंच उपलब्ध हो तो यह अपनी प्रतिभा दिखाने में पीछे नही हटते है। मौका था दिव्यांगों की क्रिकेट प्रतियोगिता का। मैच में दिव्यांगों ने अपने बुलंद हौसले का शानदार प्रदर्शन किया। जिला विकलांग संघ व विशेष योग्यजन कल्याण संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में केसरी क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।
-प्रकाश क्लब रहा विजेता
प्रतियोगिता में केसरी क्लब के बल्लेबाज केसरी लाल ने सर्वाधिक 30 रन बनाए लेकिन निर्धारित 15 ओवर की जगह 14 ओवर में ही 70 रन बनाकर ऑल टीम आऊट हो गई। बल्लेबाज केसरी ने सर्वाधिक रन 30 रन बनाए। प्रकाश क्लब के गेंदबाज अनिल मीणा ने तीन विकेट लिए। जवाब में प्रकाश क्लब की टीम ने मात्र आठ ओवर में ही 71 रन बनाकर विजय हासिल कर ली। बल्लेबाज जुझार सिंह मीणा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। केसरी क्लब के गेंदबाज सलीम ने तीन विकेट लिए। विजेता प्रकाश क्लब की टीम व उपविजेता केसरी क्लब की टीम को मुख्य अतिथि चाणक्य एजुकेशन सोसायटी के निदेशक अनंत शर्मा, यश गौतम, इमरान अली, अजय बैरागी व करण गवारिया ने स्मृति चिंह देकर पुरस्कृत किया।
दिव्यांगों ने निकाली मतदान जागरुकता रैली
झालावाड. स्वीप कार्यक्रम के तहत सरगम सप्ताह के छठे दिन शुक्रवार को 'धाÓ यानी दिव्यांग ट्राईसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को मिनी सचिवालय से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सोनी व पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होकर खेल संकुल में सम्पन्न हुई। रैली में दर्जनों दिव्यांगजन ट्राई साईकल पर झंडे, बैनर, पोस्टर आदि लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। आगे डीजे पर मतदान जागरुकता के लोकगीतों से माहौल बनाया जा रहा था।

Published on:
30 Nov 2018 08:18 pm