झालावाड़

पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसे याद करके अचानक भावुक हो गईं वसुंधरा राजे?

Vasundhara Raje Emotional Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों को कई रेलवे प्रोजेक्ट्स की सौगातें दीं। इसी वर्चुअल कार्यक्रम से झालावाड़ से जुड़ीं एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अचानक से भावुक हो उठीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2024, 2:40 PM IST
vasundhara raje felt emotional in pm modi programme remembering brother Madhavrao Scindia

'ये कोई यात्रा बस चलाने का काम नहीं'
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि जब मैं पहली बार 1989 में झालावाड़ आई थी, तब यहां रेल सेवा नहीं थी। मेरे भाई माधव राव सिंधिया रेल मंत्री रह चुके थे। मैंने उनसे इस बारे में बात की, तो वो हंसे और बोले कि यह यात्री बस चलाने जैसा काम नहीं है, इसमें काफी वक्त लगता है।


राजे ने इस मौके पर रामगंजमंडी भोपाल परियोजना और झालावाड़-आगर-उज्जैन रेल लाइन के फाइनल सर्वे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया। पूर्व सीएम ने कहा कि आज झालावाड़ में सड़क, रेल और हवाई मार्गों की सुविधा है। यहां तक कि एयरपोर्ट भी तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ 554 स्टेशनों के विकास तथा 1585 आरओबी व अंडरपास के वर्चुअल शिलान्यास व उद्घाटन किया। इन कार्यक्रमों में 20 लाख से ज्यादा लोगों की उपस्थिति के साथ इस आयोजन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने का लक्ष्य रखा गया था। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कड़ी में झालावाड़ सिटी पर 4 हजार दर्शकों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया।

Published on: