झालावाड़

जिले की जनता को वसुन्धरा राजे ने दिए पांच मंत्र …पढ़े पूरी खबर

    उपाध्याय का एकात्म मानववाद भाजपा की शक्ति- राजे

2 min read
Vasundhara Raje gave five mantras to the people of the district ... re
जिले की जनता को वसुन्धरा राजे ने दिए पांच मंत्र ...पढ़े पूरी खबर

झालावाड.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हाउसिंग बोर्ड में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कमलोत्सव में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं को आम जन से जुडऩे के पांच सूत्र दिए। वर्चुअल सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा के लिए हमें पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजे ने कार्यकर्ताओं के समक्ष तीन माह की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए इसे कार्यात्मक रूप देने के निर्देश दिए।

एकात्म मानववाद भाजपा की शक्ति-
राजे ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भाजपा की शक्ति है। राजे ने विजय छात्रसंघ अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि सेवा पखवाड़ में सफाई और रक्तदान में अच्छा काम हुआ है। राजे ने मंदिरों में स्वच्छता, मूक बधिरान्ध बच्चों की सहायता,दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं,योगस्थलों का विकास एवं लोकल फॉर वोकल को समर्थन आदि कार्यक्रमों का संचालन करने पर जोर दिया।

जनवरी में प्रदर्शनी लगाने को कहा-
तीन माह बाद जनवरी 2023 में इन सभी कार्यक्रमों की उपलब्धियों को लेकर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। सांसद दुष्यंत सिंह, नगर परिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत, प्रधान भावना सहित भाजपा पदाधिकारियों को सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही,तथा अपने क्षेत्र के अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के बारे में मार्गदर्शन दिया। इससे पूर्व सांसद दुष्यंत सिंह की उपस्थिति में वार्ड सं 33 के निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।


सोच को साकार करने पर काम करें-
सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि पं.दिनदयाल भारत देश को शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक दृष्टि से आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे। हमें उनकी सोच को साकार करने की दिशा में काम करना चाहिए।


ये रहे मौजूद-
इस मौके भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार, श्यामसुंदर शर्मा, जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी, नगर परिषद सभापति प्रदीप सिंह,प्रधान भावना झाला, भाजपा जिला महामंत्री संजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन धाभाई, जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोवर्धन लाल गुप्ता, प्रभुलाल खुशलानी,मीना कौशल,नागेश शर्मा आदि मंचासीन रहे।

Published on:
25 Sept 2022 09:04 pm