झालावाड़

राजस्थान के इन गांवों में गहराया जलसंकट, महिलाओं को पानी के लिए करना पड़ रहा रतजगा

Rajasthan News: बकानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ाय में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है। जिससे ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए रतजगा तक करना पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2024, 4:03 PM IST
water_crisis.jpg

Jhalawar News: बकानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ाय में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है। जिससे ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए रतजगा तक करना पड़ रहा है। बड़ाय गांव में करीब साढ़े सात सौ घरों की बस्ती है। यहां ग्राम पंचायत की जनता जल योजना के तहत गांव में दो स्थानों पर ट्यूबवैल लगा रखी है। टंकी भी बनी है। पिछले दिनों एक ट्यूबवैल मोटर गिर गई। इससे जलसमस्या खड़ी हो गई। बड़ाय निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों को बैलगाड़ी से पानी लाना पड़ रहा है। राम प्रसाद ने बताया कि गर्मी के साथ ही पानी की खपत भी बढ़ गई है। खुद के साथ साथ पालतू पशुओं के लिए पानी का जुगाड़ भारी पड़ रहा है।

नहीं मिल रहा जल जीवन मिशन का लाभ

बड़ाय गांव में जल जीवन मिशन पर करीब सवा दो करोड़ रुपए खर्च किए गए है। जिससे घर घर नल लगा कर जल विरतण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए करीब 680 से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके है। गांव में 2 स्थानों पर ट्यूबवैल लगाई गई थी। लेकिन जल स्तर कम होने से ट्यूबवैल में पानी नहीं आया है। जिससे पूरे गांव के लोग केवल जनता जल योजना के तहत लगी ट्यूबवैल पर ही निर्भर है। जल जीवन मिशन के तहत कार्य पूर्ण हुए करीब 6 महीने से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन जलदाय विभाग की ओर से केवल आश्वसन ही दिए जा रहे हैं।

पिड़ावा और रायपुर सहित सभी गांवों में आज और कल जलापूर्ति बाधित रहेगी

चंवली पेयजल परियोजना से जुड़े पिड़ावा और रायपुर सहित सभी गांवों में मंगलवार और बुधवार को नलों में जलापूर्ति बाधित रहेगी । जन स्वाथ्य्य एवं अभियांत्रिक विभाग ( जलदाय विभाग) के कार्यवाहक सहायक अभियंता कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में शुद्ध पेयजल जलापूर्ति को ध्यान में रखते हुए जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी ) हिम्मतगढ़ पर क्लेरिफायर की सफाई के लिए मंगलवार एवं बुधवार को शटडाउन रहेगा। जिससे चंवली पेयजल परियोजना से जुड़े पिड़ावा और रायपुर सहित सभी गांवों जलापूर्ति बाधित रहेगी ।

बड़ाय गांव में पथरीला इलाका होने के कारण जल स्तर कम है। जनता जल योजना की एक ट्यूबवैल की मोटर हो-ल में गिर जाने के कारण पानी की समस्या हो रही है। निजी ट्यूबवैल को हायर कर पानी सप्लाई के लिए ग्राम पंचायत से बात की है। जल्दी ही पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

- सोनू बलवानी, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग बकानी

जनता जल योजना के तहत नेवखेड़ी गांव में लगी ट्यूबवैल की मोटर हो-ल में गिर जाने से पानी की समस्या आ रही थी। मोटर को हो-ल से निकलवा कर चालू करवा दी गई है। गर्मी में पानी की समस्या से निपटने के लिए जलदाय विभाग से ट्यूबवैल हायर कर जलापूर्ति के लिए बात की है।
- प्रेम बाई, सरपंच ग्राम पंचायत बड़ाय

Published on: