झालावाड़

शहर के कई मोहल्लों में पेयजल समस्या से परेशान वाशिंदे

-सीवरेज की खुदाई से टूटी मंगलपुरा टेक की लाइन
2 min read
Rajasthan Magazine Jhalawar News, Rajasthan Jhalawar News, Jhalawar Magazine News, Drinking Water Problem Jhalawar News, Drinking Water Problem in the city Jhalawar News, CC Road Construction Jhalawar News, District Administration Jhalawar News, Special News Jhalawar, News Jhalawar,
शहर के कई मोहल्लों में पेयजल समस्या से परेशान वाशिंदे

शहर के कई मोहल्लों में पेयजल समस्या से परेशान वाशिंदे
-सीवरेज की खुदाई से टूटी मंगलपुरा टेक की लाइन
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शहर में इन दिनो पेयजल समस्या से लोग काफी परेशान है कही नलों में बिलकुल पानी नही आता, कही टेंकर अपर्याप्त है तो कही बदबूदार व गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। मंगलपुरा टेक पर चल रहे सीवरेज लाइन डालने के कार्य के कारण गुरुवार रात पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई इससे शुक्रवार सुबह के समय होने वाली जलापूर्ति के दौरान सड़क पर पेयजल व्यर्थ बहता रहा व मोहल्लेवासी पेयजल को तरस गए।
-इन क्षेत्रों से आई शिकायत
शहर में मंगलपुरा क्षेत्र में स्थित बोहराजी के नोहरे के आसपास के क्षेत्र में इन दिनो नलो में बदबूदार व गंदा पानी आ रहा है। इससे मोहल्ले वासी परेशान है। मोहल्ला वासी आशा राजावत व सीमा शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से बदबू व गंदा पानी आने से काफी परेशानी आ रही है। जलाूपर्ति भी समय पर नही हो रही है। राड़ी के बालाजी व गागरोन रोड पर पानी की आपूर्ति कम समय दी जा रही है जिससे ऊंचे स्थान पर निवास करने वाले लोगों के यहां पर्याप्त पानी नही पहुंचता है वही जो पानी नलों से आ रहा है वह कुछ जगह तो झाग वाला,गंदा, बदबूदार आता है व काफी कम समय के लिए नल आता है जिससे लोगों की पानी की पूर्ति नहीं हो पाती। पार्षद सागर कश्यप ने बताया कि इस बारे में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना भी। इस पर जलदाय विभाग की ओर से हर दूसरे दिन वार्ड नंबर 34 में पानी का 1 टैंकर पहुंचाया जा रहा है एक टैंकर से वार्ड वासियों की पानी की पूर्ति पूर्ण रुप से नहीं हो पा रही है तथा लड़ाई झगड़े जैसी संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार बैरवा मोहल्ले की पार्षद अंजना बैरवा ने बताया कि उनके मोहल्ले में भी टेंकर से होने वाली जलापूर्ति अपर्याप्त है।
-शिकायत की
पुराना कांजीबाड़ा बैरवा मोहल्ला वार्ड नं. 16 में पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को मोहल्लेवासियों व दो दर्जन महिलाओं ने मनोनित पार्षद भारत बैरवा की अगुवाई में जलदाय विभाग में अधिकारी से शिकायत की। इस पर विभाग के सहायक अभिंयता मंगलसिंह परमार ने अस्थाई तौर पर पानी के टेंकर भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान मदनलाल वर्मा, विशाल खीची, किशोर प्रजापति, शिवनारायण, विजय वर्मा, प्रेमबाई, अयोध्या बाई, दाखा बाई, मंजू बाई सहित कई मौजूद थे।
-जल्दी ठीक हो जाएगी व्यवस्था
इस सम्बंध में जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि शहर में सीसी रोड़ निर्माण के कारण जलदाय विभाग की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है इससे गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। जल्दी ही पाइप लाइन ठीक होने से व्यवस्था भी ठीक हो जाएगी।
-मंगलपुरा में सीसी रोड़ का काम हुआ शुरु
-डाली गई पीसीसी
झालावाड़. शहर के मामा भानेज से गढ़ दरवाजे तक बनने वाले सीसी रोड़ का निर्माण कार्य आखिर काफी मशक्कत के बाद गुरुवार रात शुरु हो सका। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को भी पीसीसी डालने का काम किया गया। इसके बाद सीसी रोड़ बनाया जाएगा। जलदाय विभाग की ओर से भी पेयजल पाइप लाइन के नल कनेक्शनों को ठीक कर दिया गया। वही सीवरजे लाइन के क्षतिग्रस्त पाइपो को बदल दिया गया। इसके बाद ही पीसीसी डाली गई।

Published on:
08 Jun 2018 07:29 pm