झालावाड़

यहां लोगों को सर्दी में भी पसीने छुड़ा रहा जलसंकट

जलदाय विभाग के ट्यूबवैल रीते, अब दो नए खुदवाना शुरू, जलजीवन मिशन के तहत होगा काम

less than 1 minute read
झालावाड़ जिले के सारोला कलां कस्बे में पेयजल संकट के चलते अब दो नए ट्यूबवैल खुदवाए जा रहे हैं।

जलदाय विभाग ने सारोला कलां कस्बे के चापाखुर रोड बीड़ तिराहे पर शुक्रवार को दो नए नलकूप खुदवाना शुरू कर दिए हैं। ये करीब 500 फीट गहरे बोरिंग होंगे। इससे पेयजल से परेशान कस्बेवासियों को राहत मिलेगी। चांदराड़ी स्थित जलदाय विभाग के दो नलकूप सूख गए हैं। इससे कस्बे में पेयजल को लेकर त्राहि-त्राहि मची है। यहां दो दिन छोड़ अंतराल बाद भी पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। लोग पीने के पानी से परेशान हैं। इन दोनों नलकूपों से तलाई रोड टंकी भरी जाएगी। यहां करीब 1200 घर नल कनेक्शन हैं।


पाइप लाइनें चोक
सारोला पुनर्गठित पेयजल योजना अंतर्गत बिछाई पाइप लाइनें आए दिन चोक होने से नलों में पानी नहीं पहुंचता है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। शुक्रवार को कस्बे के झंडा बाजार व भूमरी रोड पर पाइप लाइन चोक व शनिचर मन्दिर के पास राइजिंग पाइप लाइन लीकेज हो गई। पुनर्गठित योजना में कस्बे में 4 इंच की जगह 3 इंची पाइप-लाइन बिछा दी, जो कस्बेवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। इनमें प्रेशर से पानी नहीं आता है। ये आए दिन चोक होती हैं।


धड़ाधड़ नलकूप खुदवा रहे
कस्बे में पानी की किल्लत परेशान कई घरों में बोरिंग कराने शुरू हो गए हैं। छोटू लाल प्रजापति ने बताया कि पानी से परेशान हो कर बोरिंग करानी पड़ी है। इसी तरह कृष्णमुरारी भंरावा व शंकर लाल मालव ने शुक्रवार को बोरिंग कराए हैं। कनिष्ठ अभियंता रविकुमार यादव ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत चापाखुर रोड पर करीब 500 फीट गहरे बोरिंग कराए जा रहे हैं।

Published on:
02 Dec 2023 04:39 pm
Also Read
View All