झालावाड़

Weather latest updates…मानसून ने फिर बदली राह, राजस्थान के इस संभाग में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी, 15 जिलों में होगी झमाझम

अलसुबह से बारिश का दौर शुरू, कई जगह हो रही मूसलाधार बारिश

less than 1 minute read
Weather latest updates...मानसून ने फिर बदली राह, राजस्थान के इस संभाग में रविवार भारी बारिश की चेतवानी, 15 जिलों में होगी झमाझम

जयपुर, झालावाड़। राजस्थान के सभी जिलों में रविवार को मानसून मेहरबान रहेगा। कुछ जगह अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कोटा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कोटा संभाग में रविवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। झालावाड़ जिले के खानपुर उपखण्ड में शनिवार से रूक-रूक कर जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। रविवार सुबह हुई बारिश से खेत लबालब हो गए हैं।
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अभी ओडिशा व आसपास एक लो प्रेशर एरिया बना है। मानसून टर्फ लाइन सक्रिय होकर राजस्थान के अनूपगढ़, सीकर से होकर गुजर रही है। अगले चार दिन झालावाड़, जयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही समेत पन्द्रह जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। कोटा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

एक घंटे के बारिश में लबालब
झालावाड़ जिले के खानपुर में शनिवार दोपहर बाद एक घण्टे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण कस्बे के मुख्य बाजार में सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। जिसके चलते निचली दुकानों समेत मकानों में पानी घुसने से व्यापारियों व मकान मालिकों को परेशानी उठानी पड़ी।खानपुर में 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ शहर में दिनभर बादल छाए रहे। खानपुर में पिछले साल रूपली नदी में उफान आने पर बाढ़ आ गई थी। भारी तबाही हुई थी। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके चलते प्रशासन अलर्ट रहा।

एक घण्टे की बारिश ने मचाया कहर

कस्बे में एक घण्टे ज्यादा देर तक हुई बारिश ने ऐसा कहर मचाया की कस्बे की सड़कें दरिया बन गई। कस्बे के बरसाती नालों की सफाई समय पर नही होने के चलते नालों का पानी भी दुकानों में घुस गया। मौसम विभाग प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बे में 23 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज कि गई।

Updated on:
10 Jul 2022 08:11 am
Published on:
10 Jul 2022 08:08 am
Also Read
View All