झालावाड़

पांच साल से अधूरे पड़े कामों को पूरा करवाएंगे: कालूराम जन कल्याणकारी योजना के दाम पर मांग रहे वोट: चेतराज

डग विधानसभा : भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने दिए सवालों के जवाब

3 min read
Will get the works left incomplete for five years completed: Kaluram i
पांच साल से अधूरे पड़े कामों को पूरा करवाएंगे: कालूराम जन कल्याणकारी योजना के दाम पर मांग रहे वोट: चेतराज

नाम: चेतराज गहलोत

उम्र: 52 शिक्षा: 10 संपत्ति: 9 करोड़ 92 लाख अपराधिक केस: कोई केस नहीं

1. सवाल: टिकट मिलने का क्या आधार रहा, अन्य समाज व दावेदारों को कैसे साथ लेंगे

जवाब:पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने टिकट दिया है, क्षेत्र की जनता मेरे साथ है।

2.सवाल: विधानसभा चुनाव में आप जनता के बीच किन प्रमुख मुद्दों को लेकर जा रहे हैं

जवाब: कांग्रेस सरकार की आमजन के लिए चिकित्सा, शिक्षा की योजनाएं व भवानीमंडी को जिला बनाएंगे, छोटी कालीसिंध नदी पर बांध व किसानों को समय पर बिजली व ट्रांसफार्मर दिलवाने के लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

03.सवाल: वे पांच काम जो आप जितने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए करेंगे

जवाब: भवानीमंडी को जिला बनवाएंगे, हाथ से काम करने वाले शिल्पकार जैसे कुम्हार, मोची, ठेठेरा आदि के लिए सीएम साहब से मिलकर उन्हे प्रोत्साहन करने के लिए योजना बनवाएंगे। चाचोरनी पर डेम, पिपलाज का पानी भवानीमंडी में लाना, ग्राम पंचातयों में सामुदायिक भवन व मुक्तिधाम पर टीनशेड का निर्माण व रास्ता दुरस्त करवना मेरी पहली प्राथमिकताएं है। ट्रेनों का भवानीमंडी ठहराव करवाएंगे।

04.सवाल: डग विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कमजोर है, आप क्या करेंगे

जवाब: सड़क व शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा, जहां सड़कों की जरुरत होगी वहां सड़कें तथा शिक्षकों व डॉक्टरों की कमी को पूरा करवाया जाएगा। क्षेत्र में अंग्रेजी स्कूल खुलवाए जाएंगे।

05.सवाल: डग क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है, यहां आरटीएम के अलवा अन्य कोई बड़ा उद्योग नहीं है।

जवाब:लघु उद्योग लगाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए भी अलग से काम किया जाएगा। किसानों की संतरे की फसल को फसल बीमा में शामिल करवाया जाएगा।

06.सवाल: डग विधानसभा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बहुत ज्यादा होती है आप क्या प्रयास करेंगे

जवाब: इसके लिए पुलिस की मदद से अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। एमपी व राजस्थान पुलिस में समन्वय बनाकर बोर्डर पर कार्रवाई व चोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार से पर्याप्त पुलिस बल की मांग करेंगे।

विधानसभा: डग

नाम: कालूराम मेघवाल

उम्र: 51

शिक्षा:10वीं

संपत्ति: 3 करोड़ 29 लाख

अपराधिक केस : कोई केस नहीं

1. सवाल: टिकट मिलने का क्या आधार रहा, अन्य समाज व दावेदारों को कैसे साथ लेंगे

जवाब: जनता का प्यार है। टिकट मिलने के बाद एक को छोड़कर सभी भाजपा के साथ है, सभी प्रत्याशी एक साथ काम कर रहे हैं।

2.सवाल: विधानसभा चुनाव में आप जनता के बीच किन प्रमुख मुद्दों को लेकर जा रहे हैं

जवाब: वर्तमान में भाजपा सरकार के समय स्वीकृत हुए काम पूरे नहीं हुए है। आवर की पुलिया, उमरिया, डोडी,पिपलिया 32 किमी रोड अधूरा, कुंडीखेडा का ओवर ब्रीज अधूरा पड़ा है ऐसे कई काम जो अधूरे पड़े हैं। बिजली की समस्या है रात में लोड शिफ्टिंग के नाम पर बिजली काटी जा रही है।

03.सवाल: वे पांच काम जो आप जितने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए करेंगे

जवाब: किसानों को समय पर बिजली उपलब्ध करवाएंगे, पानी के लिए जलजीवन मिशन के तहत घर-घर नल लगवाने का काम करेंगे, डग क्षेत्र में एक डेम बनाकर कैनाल निकाली जाएगी। छोटे गांवों में सड़कें बनाने का काम किया जाएगा। टूटी सड़कों व पुलियाएं बनोन का काम किया जाएगा।

04.सवाल: डग विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कमजोर है, आप क्या करेंगे

जवाब: कांग्रेस सरकार ने ट्रांसफर कर जिन शिक्षकों को बाहर भेजा है उन्हे वापस जिले में लाया जाएगा, स्कूलों में कक्षा कक्षों का निर्माण, स्कूल क्रमोन्नत करवाएं जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में अपने गांव में बच्चों को शिक्षा मिल सकें। जहां चिकित्सकों के रिक्त पद है उन्हे भरे जाएंगे, पीएचसी को सीएचसी बनाने का काम करेंगे।जहां एएनएम नहीं है वहां सरकार द्वारा लगवाई जाएगी।

05.सवाल: डग क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है, यहां आरटीएम के अलवा अन्य कोई बड़ा उद्योग नहीं है।

जवाब: ये सही है, रोजगार के लिए नए उद्योग लगाने पर चर्चा करेंगे। हमारी सरकार बनने पर उमरिया में रीको द्वारा बनाए जा रहे क्षेत्र को विकसित करवाया जाएगा। नई कंपनियों को लाने का भी प्रयास करेंगे।

06.सवाल: डग विधानसभा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बहुत ज्यादा होती है आप क्या प्रयास करेंगे

जवाब: पुलिस प्रशासन के सहयोग से इसकी रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे। अलग से एनडीपीएस थाना खोलने की मांग करेंगे।

Published on:
21 Nov 2023 08:16 pm