झालावाड़

Rajasthan News : महिला ने चलती बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, रोड पर गिरा नवजात

Rajasthan News : जाको राखे सांइया मार सके ना कोई, कहावत गुरुवार को चरितार्थ हो गई। गोवर्धन पुरा गांव से गर्भवती महिला को प्रसव के लिए बाइक से स्वास्थ्य केन्द्र मनोहरथाना ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चलती बाइक पर ही प्रसव हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2024, 8:10 AM IST
jhalawar_.jpg

Rajasthan News : जाको राखे सांइया मार सके ना कोई, कहावत गुरुवार को चरितार्थ हो गई। गोवर्धन पुरा गांव से गर्भवती महिला को प्रसव के लिए बाइक से स्वास्थ्य केन्द्र मनोहरथाना ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चलती बाइक पर ही प्रसव हो गया। नवजात बाइक के गिर गया। इस दौरान पास के मकान से महिलाएं मदद के लिए दौड़ पड़ी और जच्चा बच्चा दोंनो को सुरक्षित स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोहर थाना से 10 किलोमीटर दूर कोलूखेड़ी ग्राम पंचायत के गोरधनपुरा निवासी करण सिंह उसकी गर्भवती पत्नी उर्मिला को लेकर बाइक से मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र आ रहा था । तभी कस्बे के बीनगंज मार्ग पर बालकिशन बागला के मकान के सामने चलती बाइक पर महिला का प्रसव हुआ और बच्चा रोड पर गिर गया।

पति-पत्नी के साथ पीछे बैठी उसकी काकी ने बाइक रुकवा कर महिला को संभाला और बच्चे को रोड से उठाया। उसी समय पास के मकान से बागला परिवार की महिलाएं स्नेहा, प्रीती, अनिता, कीर्ति ने दौड़ कर जच्चा और बच्चा की मदद की और वाहन मंगवाकर उन्हें सुरक्षित मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एएनएम विद्या देवी ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं । दोनों को तुरंत भर्ती कर लिया गया है।

Published on: