झालावाड़

कालीसिंध नदी में युवक डूबा

एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च अभियान  

less than 1 minute read
कालीसिंध नदी में युवक डूबा

झालावाड़. शहर के एक युवक के गुरुवार को कालीसिंध नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस से पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर गागरोन दुर्ग के पास नदी में युवक की तलाश शुरू की। टीम ने वाटर बोट से सर्च अभियान चलाया। लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। नदी में अभी पानी का बहाव है। इस कारण सर्च करने में भी परेशानी आ रही थी। इसके बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत कर तलाशी अभियान जारी रखा। शाम होने के बाद रैस्क्यू बंद कर दिया गया। मंडावर थाने के एएसआई शंभूलाल ने बताया कि युवक की नदी में डूबने की सूचना दोपहर करीब 12बजे मिली थी, इसके बाद सर्च अभियान जारी किया लेकिन शाम तक भी पता नहीं चल पाया, युवक कहां का था, इसका अभी पता नहीं लग पाया। एसडीआरफ टीम के छोटासिंह ने बताया कि शाम होने रैस्क्यू रोक दिया गया है, अब शुक्रवार सुबह फिर तलाश करेंगे। पुलिस ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी से बताया कि एक युवक फोन पर बात करते-करते अचानक नदी में गिर गया। युवक के डूबने के सूचना पर आसपास के लोग भी यहां एकत्रित हो गए। तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला।

Published on:
29 Jul 2021 10:05 pm
Also Read
View All