झांसी

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- सपा सरकार में हर जिले में था एक माफिया

Former BJP state president Bhupendra Chaudhary: झांसी में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर कहा कि सपा शासन के दौरान प्रदेश में माफियाओं का राज था। 'धुरंधर 2' पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बोले कष्ट होना स्वाभाविक है। ‌

2 min read
Mar 30, 2026
फोटो सोर्स- X भूपेंद्र चौधरी

Former state president Bhupendra Chaudhary: झांसी में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रत्येक जिले में एक माफिया होता था। यही समाजवादी पार्टी का स्वभाव है और उनके स्वभाव के विपरीत कुछ होता है तो कष्ट होना स्वाभाविक है। प्रदेश में योगी सरकार ने माफिया तंत्र को समाप्त करने का काम किया है। अब प्रदेश में कानून का राज है। भूपेंद्र चौधरी हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 'धुरंधर दो' मूवी को देखकर अखिलेश यादव को दुख स्वाभाविक है।

ये भी पढ़ें

ड्राइवर ने मंदिर पर बुलडोजर चलाने से किया इनकार, बुलाया गया प्राइवेट ऑपरेटर

सपा शासन के दौरान माफियाओं का राज

उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा शासन के दौरान प्रदेश में माफियाओं का राज था। हर जिले में एक माफिया होता था। समाजवादी पार्टी का जो स्वभाव है उसके विपरीत यदि कोई कार्य होगा, यदि आक्षेप लगेगा, तो निश्चित रूप से कष्ट होगा।

मुख्यमंत्री ने माफियाओं को समाप्त करने का किया काम

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया था। लेकिन उन्हें प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से माफियाओं को समाप्त करने का काम किया है। आज देश में उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की चर्चा हो रही है। प्रदेश में कानून का राज है। माफियाओं को समाप्त करने का काम किया गया है।

सपा शासन की अराजकता जनता नहीं थी भूली

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय प्रदेश में अराजकता व्याप्त था, जिसे प्रदेश की जनता अभी भूली नहीं है। जगह-जगह दंगे होते थे और सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी होती थी। सपा सरकार के दौरान विकास की गति रुक गई थी। चारों तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल था। अब निश्चित रूप से जनता सवाल पूछेगी।

लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार

अखिलेश यादव के नोएडा जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन अखिलेश यादव लंबे समय बाद नोएडा गए हैं। यह भी देखने वाली बात है। ‌खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध के संबंध में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही है।‌ विश्व में अनिश्चितता का माहौल है। देश विकास की यात्रा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

Updated on:
30 Mar 2026 02:06 pm
Published on:
30 Mar 2026 02:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर