झांसी

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली, कार्यकर्ता बोले- चार साल, बेमिसाल

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली, कार्यकर्ता बोले- चार साल, बेमिसाल

2 min read
May 28, 2018
भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली, कार्यकर्ता बोले- चार साल, बेमिसाल

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए पार्टी के सारे अनुसांगिक संगठन सक्रिय नजर आने लगे हैं। इसके लिए मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर विधिवत प्रचार प्रसार का काम तेज कर दिया गया है। इसके तहत मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरह के इंतजाम किए गए हैं। उसी कड़ी की श्रृंखला के रूप में यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली।

इन्होंने किया शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा निकाली गयी वाहन रैली का शुभारंभ जिला प्रभारी विकास दुबे, महापौर रामतीर्थ सिंघल , महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जिला विस्तारक अनिरूद्ध शुक्ला एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इसमें करीबन 200 दो पहिया वाहनों पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकताओं ने भाजपा का झण्डा लेकर केन्द्र सरकार की चार वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं जागरूक करने हेतु उत्साह एवं जोर-शोर से नारेबाजी की। चार साल, बेमिसाल जैसे ही तमाम नारे लगाते हुए कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से आशिक चैराहा, पंचकुईयां, कोतवाली, मानिक चैक, रानी महल , मिनर्वा, गोविंद चैराहा, इलाईट चैराहा होते हुए इलाहाबाद बैंक चैराहे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया।

ये कार्यकर्ता हुए वाहन रैली में शामिल

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओँ द्वारा निकाली गई वाहन रैली में

जिला संयोजक परम जीत सिंह (मन्नी सरदार) रहे। उनके संयोजन में आयोजित वाहन रैली में शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दिगंत चतुर्वेदी, विनीत खटीक, सौरभ मिश्रा, रविपाल, अमन मिश्रा, गोपाल द्विवेदी, विनय प्रताप सिंह, गौरव गोस्वामी, अनूप करोसिया, शिवा यादव, प्रियांशु डे, बंटी गुर्जर, रजत करौसिया, विकास सहगल, अंशुल गुप्ता, प्रणय अग्रवाल, शशांक गुरनानी, कोष्टुभ सक्सेना, सचिन मिश्रा व कपिल बरसैंया आदि उपस्थित रहे। बाद में जिला संयोजक परम जीत सिंह (मन्नी सरदार) ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Published on:
28 May 2018 11:14 pm
Also Read
View All