झांसी

महागठबंधन की कोशिशों के बीच बसपा सुप्रीमो ने लिया बड़ा फैसला, सभी रह गए भौचक्के

महागठबंधन की कोशिशों के बीच बसपा सुप्रीमो ने लिया बड़ा फैसला, सभी रह गए भौचक्के

2 min read
Aug 09, 2018
महागठबंधन की कोशिशों के बीच बसपा सुप्रीमो ने लिया बड़ा फैसला, सभी रह गए भौचक्के

झांसी। लोकसभा चुनाव-2019 के लिए विपक्षी दलों द्वारा की जा रही महागठबंधन की कोशिशों के बीच बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत बहुजन समाज पार्टी प्रदेश कार्यालय के दिशा निर्देश पर मध्य प्रदेश कोर्डिनेटर व पार्टी प्रभारी भूपेन्द्र मौर्या को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर विरोधी गतिविधियों का आरोप लगने के बाद उनका निष्कासन किया गया है। इस संबंध में पार्टी के पदाधिकारियों ने यहां पत्रकार वार्ता करके उनके निष्कासन का ऐलान किया।

चल रहा है बदलाव का दौर

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी में हर पहलू पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत पार्टी में पदाधिकारियों के बदलाव का भी दौर चल रहा है। पार्टी इस चुनाव में किसी भी तरह की रिस्क नहीं लेना चाह रही है। इसी के तहत महागठबंधन की कोशिशें भी चल रही हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के चुनाव में भी पार्टी अपना दमखम दिखाने की तैयारी में है। इसी के चलते पार्टी ने मध्यप्रदेश में भी तैयारियां शुरू कर रखी हैं। पार्टी सुप्रीमो अब हर चुनाव के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। इसके लिए समर्पित पार्टी पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं, जरा सी भी स्थिति गड़बड़ समझ में आने पर पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने में भी जरा सी भी हिचक नहीं दिखाई जा रही है। कुछ इसी तरह के पार्टी सुप्रीमो के निर्णय से यहां पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज झांसी चित्रकूट मण्डल लालाराम अहिरवार ने अवगत कराया। इसमें उन्होंने बताया कि पार्टी के मध्य प्रदेश कोआर्डिनेटर व पार्टी प्रभारी भूपेन्द्र मौर्या को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

ये लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर मुख्य जोन इंचार्ज भूपेन्द्र आर्य, जुगल किशोर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां, महानगर अध्यक्ष सानू भाई, जिला संयोजक संजीव फाईटर, विधानसभा क्षेत्र संयोजक अजय अहिरवार सहित सुनील मरौठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला, डा. अनिल सोनी, राजू राजगढ़, बंटी अहिरवार आदि मौजूद रहे।

Published on:
09 Aug 2018 11:05 pm
Also Read
View All