झांसी

HOLI 2018: इन पांच राशि वाले लोगों के लिए खास है ये होली, लाइफ होगी कलरफुल

HOLI 2018: इन पांच राशि वाले लोगों के लिए खास है ये होली, लाइफ होगी कलरफुल
2 min read
Mar 01, 2018
effects of holi on the people
HOLI 2018: इन पांच राशि वाले लोगों के लिए खास है ये होली, लाइफ होगी कलरफुल

झांसी। रंगों का त्योहार होली उल्लास और खुशियों का माना जाता है। इसदिन लोग अपने अंतर्मन से बुराइयों को खत्म करके, एक दूसरे से गिले-शिकवे भुलाकर संबंधों को मजबूत करते हैं। इसके साथ-साथ यह त्योहार सभी लोगों की जिंदगी में खुशियों के रंग भरने का काम करता है। इस बार की होली इन पांच राशि वालों के लिए कुछ खास लेकर आई है। इसी बारे में बता रहे हैं जानकार आर डी शास्त्री।

मेष राशि वालों पर होगा ये प्रभाव

मेष- इस होली पर पड़ने वाले संयोग से मेष राशि वालों की किस्मत खुल सकती है। मेष राशि के जातकों के लिए अचानक धन लाभ के योग ? बन रहे हैं। होली के बाद मेष राशि के जातकों के रुके हुए काम बनने के चांस हैं। व्यापार में अचानक धन-लाभ और सुख शांति का वातावरण बनने का भी योग है। होली के बाद इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि वालों के लिए

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए होली का राशिफल बताता है कि समय सबसे अच्छा साबित होगा। इस राशि के जातकों को शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। होली के बाद इस राशि के जातक जो भी कार्य करेंगे उसमें उन्हें सफलता मिलने का प्रबल योग है। इस राशि के लोगों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। हालांकि, इस राशि के जातक अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। आपको मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए

सिंह- ज्योतिष के मुताबिक, होली को बाद सिंह राशि के जातको का समय काफी अच्छा रहेगा। सिंह राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन, निजी जीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार में सुधार होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अपार सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा और गृहस्थजीवन में सुख- शांति का योग है।

तुला राशि के लिए

तुला- होली का तुला राशि के जातको को विशेष रुप से लाभ मिलेगा। होली के बाद तुला राशि के जातकों की तरक्की संभव है। सिंह राशि के लोग जो भी योजना बनाएंगे उसमें लाभ होगा। होली के बाद आपको आय और नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में अचानक लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन राशि वालों के लिए

मीन- मीन राशि के जातकों की किस्मत होली के बाद खुलने की संभावना है। होली का राशिफल बताता है कि ग्रह दशा बदलने से इस राशि वालों को हर कार्य सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के चांस हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है।

Published on:
01 Mar 2018 09:13 am