झांसी

प्यार में पागल हो चेंज कराया जेंडर, अब लड़की बोली- नकली नहीं असली चाहिए

दो लड़कियां पहले शादी करने को राजी थीं। अब अजब प्रेम का ये मामला कोर्ट पहुंच गया है।
less than 1 minute read
Jan 20, 2023
livein.jpg

उत्तर प्रदेश में एक अजब-गजब तरह का मामला सामने आया है। लड़की के प्यार में पड़ दूसरी लड़की ने अपना जेंडर चेंज करवा डाला। अब जिस लड़की के लिए उसने खुद में बदलाव कराए उसी ने अपनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद ये मामला अब कोर्ट पहुंच गया है।

मामला राज्य के झांसी जिले का है। यहां की दो लड़कियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साथ में रहने के लिए शादी को तैयार थीं। इसके लिए एक लड़की सना खान ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए जेंडर चेंज करवा साहिल खान बन गई। इसके बाद जब वह प्रेमिका से मिलने पहुंची तब कहानी में नया मोड़ आ चुका था।

अपनाने से इंकार कर दिया
सना ने साहिल बनने के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सर्जरी कराई। साहिल बन जब वह मिलने गई तो उसकी प्रेमिका ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। लड़की ने कहा कि उसे नकली नहीं असली लड़का चाहिए। उसकी जिंदगी में एक लड़का आ चुका है।

मामला कोर्ट पहुंचा
प्यार में धोखा खाए साहिल का मामला कोर्ट पहुंच गया। साहिल में वकील के जरिए कोर्ट को बताया कि लंबे समय से दोनों साथ में रह रहे थे। प्रेमिका के कहने पर ही उसने अपना जेंडर बदलवाया। मगर अब वह शादी करने से इंकार कर रही है।

Published on:
20 Jan 2023 10:00 pm