झांसी

झांसी को 631 करोड़ रुपए की सौगात: 15.572 किमी का ग्रीनफील्ड बाईपास, दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा

Green field bypass to be built in Jhansi: झांसी में दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड बाईपास बनाने की मंजूरी दी गई है। इसके बन जाने से शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2 min read
Apr 02, 2026

झांसी में दो राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड बाईपास बनाने की मंजूरी दी गई है। यह बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 और राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को आपस में जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 15.572 किलोमीटर है। ग्रीन फील्ड बाईपास बनने में 631.73 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी भी दे दी गई है। इसके बन जाने से ललितपुर और कानपुर के बीच चलने वाले वाहनों को अब झांसी में घुसने की जरूरत नहीं होगी। इससे जाम से भी छुटकारा मिलेगा और समय की भी बचत होगी। सांसद अनुराग शर्मा ने ग्रीन फील्ड बाईपास की मंजूरी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।

दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा ग्रीन फील्ड बाईपास.

उत्तर प्रदेश के झांसी में ग्रीन फील्ड बाईपास बनाने की योजना है। जिसके लिए 631 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की संस्तुति पर यह ग्रीन फील्ड बाईपास बनेगा। ग्रीनफील्ड बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित बनगाय खास से शुरू होगा। जो ओरछा तिगेला राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 15.572 किलोमीटर है।

631.73 करोड़ में बनेगा ग्रीन फील्ड बाईपास

ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन मोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा, जिसमें कल 631.73 करोड़ रुपए खर्च होंगे।‌ ग्रीन फील्ड बाईपास के बन जाने से शहर के अंदर वाहनों को नहीं आना पड़ेगा और जाम की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। ऐसे वाहन जो ललितपुर से कानपुर जाना चाहते हैं, उन्हें शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शहर में घुसने की जरूरत नहीं पड़ेगी

ललितपुर और कानपुर के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालकों को ग्रीन फील्ड बाईपास के माध्यम से सीधे आने-जाने की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि यह परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। दोनों राज्यों के बीच आवागमन और भी सुलभ हो जाएगा।

सांसद अनुराग शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया

परियोजना की मंजूरी मिलने पर सांसद अनुराग शर्मा ने परियोजना की मंजूरी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड बाईपास के बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा, समय की भी बचत होगी। इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का चयन इस प्रकार से किया गया है जिससे कि निर्माण कार्य आसानी से हो सके। यह बाईपास चार लेन का होगा।

Updated on:
02 Apr 2026 06:46 pm
Published on:
02 Apr 2026 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर