UP weather Orange alert: आज रात से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। जिसका असर अगले 48 घंटे तक दिखाई पड़ेगा। इस दौरान आंधी, तूफान, ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
UP weather predictions: मौसम विभाग ने आज से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इसका असर सबसे अधिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा। इसके साथ ही पूर्वी यूपी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश होगी। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इससे सबसे अधिक फसलों को नुकसान होने का डर है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 20 मार्च को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। 21 मार्च को को भी बारिश होगी। इस दौरान 3 से 6 डिग्री के बीच तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में नजीबाबाद का तापमान सबसे कम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुलंदशहर का 16 डिग्री, अयोध्या का 16.5 डिग्री, बहराइच और कानपुर नगर का 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक बनारस, चूरू, गोरखपुर, बलिया, लखनऊ, हमीरपुर और मुरादाबाद का 20 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जबकि बरेली, अलीगढ़, आगरा, मुजफ्फरनगर, इटावा, सुल्तानपुर, बस्ती और आजमगढ़ का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर में आज रात 100% बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा कर सकती है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 20 मार्च शुक्रवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान 90% बारिश होने का अनुमान है। पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी 50% बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार झांसी में आज रात से बारिश की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 50% बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार 20 मार्च को तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 75% बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इटावा, औरैया, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा।