Jhansi: यूपी के झांसी जिले में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां शिक्षा विभाग के एक लिपिक को 50 हजार रूपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई से संबंधित विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
Jhansi news: भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से शिक्षा विभाग के कनिष्ठ लिपिक रमाशंकर सोनकिया को 50 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बिजनेस की टीम ने झांसी मेडिकल कॉलेज के पास से कनिष्ठ लिपिक रमाशंकर सोनकिया को पकड़ा है। लिपिक के खिलाफ मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। शिक्षिका के पति के शिकायत पर की गई है।
यह था पूरा मामला
झांसी में कुछ दिन पहले एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। उसके निलंबन के आदेश को निस्तारित कर कर बहस करने के एवज में कनिष्ठ लिपिक रामाशंकर सोनकिया द्वारा उससे 50 हजार रूपए की मांग की गई थी। शिक्षिका के पति ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से किया, तो संगठन की टीम ने प्लान तैयार किया और पैसा लेते लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।