झांसी

Jhansi Railway: गर्मी में गुलाबी जैकेट पहन महिला  TTE बनी ठग, सतर्क यात्रियों ने RPF के हवाले किया

झांसी स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक महिला ने टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट चेक करना शुरू कर दिया। गुलाबी जैकेट पहनी इस फर्जी टीटीई को जागरूक यात्रियों ने पकड़ा और RPF के हवाले कर दिया। इस घटना ने पूरे स्टेशन पर हड़कंप मचा दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2024, 2:17 PM IST
Jhansi Railway
Jhansi Railway

झांसी रेलवे स्टेशन पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जब पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक महिला ने फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट चेक करना शुरू कर दिया। महिला ने पैंट, शर्ट और गले में रेलवे का कार्ड लटकाया हुआ था, ऊपर से गुलाबी जैकेट भी पहन रखी थी। वह हर यात्री से टिकट मांग रही थी, और जिनके पास टिकट नहीं था, उनसे जुर्माने की रकम वसूल रही थी।

हालांकि कुछ जागरूक यात्रियों को महिला की हरकतें संदिग्ध लगीं, और उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान यात्रियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जब यह साफ हो गया कि महिला फर्जी टीटीई है, तो यात्रियों ने उसे तुरंत RPF के सुपुर्द कर दिया।

घटना के बारे में जब डबरा स्टेशन पर जानकारी दी गई, तो ट्रेन के झांसी पहुंचने पर RPF और स्टेशन स्टाफ ने महिला को प्लेटफार्म पर उतार लिया। बाद में महिला को RPF स्टेशन पोस्ट ले जाया गया, जहां उससे घंटों पूछताछ की गई। मामला चर्चा में आने के बाद RPF ने जीआरपी से संपर्क किया, लेकिन जीआरपी ने बिना तहरीर के कार्रवाई से इनकार कर दिया। फिलहाल, आरोपी महिला RPF की हिरासत में है।

Updated on:
25 Aug 2024, 2:17 PM IST
Published on: