झांसी

झांसी में NIA टीम को भीड़ ने घेरा, मुफ्ती को गिरफ्त से छुड़ाया

Jhansi: झांसी में NIA की टीम को भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान भीड़ अपने साथ मुफ्ती खालिद नदवी को गिरफ्त से छुड़ाकर अपने साथ ले गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2024, 12:35 PM IST
Jhansi

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी में शहर काजी के भतीजे के घर पर देर रात NIA की टीम ने छापेमारी की। रात करीब 2:30 बजे एनआईए टीम यूपी एटीएस के साथ मुफ्ती खालिद के घर पहुंची। इस दौरान 8 घंटे की पूछताछ चली। इसके बाद एनआईए की टीम जब मुफ्ती को हिरासत में लेकर घर से बाहर निकलने लगी तो समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया।

मुफ्ती को अपने साथ ले गई भीड़

इस पर एनआईए ने समर्थकों को समझाने की कोशिश की। इसी बीच, एनआईए और मुफ्ती के समर्थकों के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि धीरे-धीरे वहां 100 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ NIA की गिरफ्त से मुफ्ती खालिद नदवी को छुडाकर अपने साथ ले गई। पुलिस और एनआईए की टीम ने लोगों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की के पास सलीम बाग की है।

ऑनलाइन क्लास लेते हैं खालिद नदवी

बताया जा रहा है कि मुफ्ती खालिद शहर काजी के भतीजे हैं और वह मदरसा में टीचर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खालिद नदवी ऑनलाइन क्लास लेते हैं और विदेश लोगों को पढ़ाते हैं। NIA की टीम उनके घर फंडिंग की जांच के लिए पहुंची थी।

Updated on:
12 Dec 2024, 12:35 PM IST
Published on: