झांसी

Corona के मद्देनजर झांसी में लगा नाइट कर्फ्यू, 12वीं तक के स्कूल Close

- संस्थाओं में रात्रिकालीन शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को रहेगी छूट
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2021, 8:26 AM IST
Night curfew
Night curfew in Jhansi UP

पत्रिका न्यूज नटवर्क
झांसी. जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान पुलिस गश्त करेगी। साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आवागमन जारी रहेगा। जिन संस्थाओं में रात्रिकालीन शिफ्ट में काम होता है, उनके कर्मचारियों को आने जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा जिले में 9 से 12वीं तक के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है।

झांसी में गुरुवार को कोरोना के 182 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11613 पहुंच गई है। जिले में गुरुवार को 4371 नमूनों की जांच की गई, जिसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1065, ट्रूनेट से 20 और एंटीजन किट से 3286 सैम्पलों शामिल रहे। इनमें 182 मरीजों में कोरोना कि पुष्टि हुई है। वहीं बुधवार को झांसी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के के गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वो हाल ही में विकास भवन की बैठकों में भी शामिल हुए थे।

इससे पहले मंगलवार को कोरोना से एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई थी। ब्रांच मैनेजर संजीव तिवारी (40) पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं, संक्रमण ने झांसी में इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 182 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इलाइट चौराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर में 24 मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। तीसरी बार जांच में भी रिपोर्ट निगेटिव ही आई। वहीं, मंगलवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Published on: