उत्तर प्रदेश के झांसी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां कुछ ग्रामीणों ने मगरमच्छ को साइकिल पर बिठाकर पूरे गांव में चक्कर लगवाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
People Caught Crocodile: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर उसे साइकिल पर लादकर पूरे गांव में जुलूस निकालते हुए नजर आ रहे हैं। ये पूरा मामला झांसी के भरोसा गांव का है। गांव के सड़क पर कुछ दिनों पहले एक मगरमच्छ दिखाई दिया था जिसके बाद से ही लोगों में हड़कंंप मच गया था।
दरअसल, कुछ दिनों पहले एक मगरमच्छ नाले से सड़क पर आ गया था। गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी और उन्हें उम्मीद थी की टीम मगरमच्छ को पकड़ लेगी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए।
गांव के लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने की योजना बनाई। गांववालों ने मगरमच्छ को पकड़कर उसके पैर रस्सी से बांछ दिया और फिर साइकिल पर लादकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।