झांसी

जब अचानक ही डीआईजी व एसएसपी जा पहुंचे बैंक, मच गया हड़कंप

इस दौरान बैंक के आसपास खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2019, 11:07 PM IST
police checking in bank branches
जब अचानक ही डीआईजी व एसएसपी जा पहुंचे बैंक, मच गया हड़कंप

झांसी। साइबर अपराध रोकने को जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बैंक में चेकिंग अभियान चलाया। जब डीआईजी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से बैंक में आकस्मिक चेकिंग की, तो वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान बैंक के आसपास खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
कमियों के बारे में मैनेजर को बताया

पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद्र बघेल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओ पी सिंह अपनी टीम के साथ नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित इलाहाबाद बैंक पहुंचे। पुुलिस अधिकारियों के अचानक बैंक पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने बैंक की सुरक्षा जांच के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे, बैंक गार्ड एवं शस्त्र फिटनेस, एटीएम सुरक्षा गार्ड, बैंक एटीएम धोखाधड़ी से निपटने के लिए बैंकों की तैयारी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बैंक शाखा में पाई गई कमियों के संबंध में शाखा प्रबंधक को अवगत कराते हुए सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने को कहा गया। साथ ही ग्राहकों के साथ एटीएम बैंक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा गया।

Updated on:
26 Aug 2019, 11:07 PM IST
Published on: