झांसी

दिल्ली मुंबई राजधानी एक्सप्रेस: ब्राह्मण महिला को शाकाहारी की जगह मिला मांसाहारी भोजन, बिगड़ी तबीयत

Indian Railways Non-vegetarian food was served instead of vegetarian food: भारतीय रेल ने ब्राह्मण महिला को शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन दे दिया। जिसे खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। रेलवे कर्मियों ने कहा कि नींबू पानी पी लो, ठीक हो जाएगा। ‌

2 min read
Mar 11, 2026
फोटो सोर्स- ChatGPT

Rajdhani Express 22222 Non-vegetarian food was served instead of vegetarian food: दिल्ली से मुंबई जा रही 22222 राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के पुत्र ने शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था, लेकिन जब महिला को खाना मिला तो उसमें नॉनवेज यानी मांसाहारी चिकन परोसा गया। इसकी जानकारी महिला को तब हुई जब उसे खाते समय शक हुआ। उसने साथ चल रहे यात्रियों को भोजन दिखा कर जानकारी प्राप्त की। पता चला कि भोजन में चिकन है। भोजन करने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टी करने लगी। बेटे ने आईआरसीटीसी (IRCTC) और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। मौके पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने कहा कि 'यह कोई बड़ी बात नहीं है नींबू पानी पी लीजिए।" ‌अब आईआरसीटीसी मामले की जांच कराए जाने की बात कर रही है।

दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस का मामला

उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग विभाग की घोर लापरवाही सामने आई। दिल्ली से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस में राजेश्वरी देवी के लिए आईआरसीटीसी से शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था। भोजन करने के बाद राजेश्वरी देवी को शक हुआ कि उनका भोजन शाकाहारी नहीं है। इस पर उन्होंने यात्रियों से जानकारी प्राप्त की। पता चला कि भोजन में चिकन आया है। यह सुनकर उनकी तबीयत खराब हो गई।

झांसी में आए रेलवे कर्मचारी, नहीं मिली मदद

राजेश्वरी देवी ने अपने बेटे शिवम त्रिपाठी को इस संबंध में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद शिवम ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज की और IRCTC 'X' पर भी कंप्लेंट किया। राजेश्वरी देवी ने बताया कि झांसी में रेलवे कर्मचारी आए थे। उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, नींबू पानी पी लीजिए।

शिवम त्रिपाठी ने ने बताया- मां की तबीयत खराब हो गई

शिवम ने बताया कि मां की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, उल्टियां हो रही थीं, लेकिन रेलवे कर्मचारियों ने कोई मदद नहीं की। जबकि उन्होंने ट्रेन में बैठते समय कैटरिंग स्टाफ को सुबह का नाश्ता और भोजन शाकाहारी दिए जाने के संबंध में नोट कराया आया था। इसके बाद भी कैटरिंग की तरफ से भारी लापरवाही बरती गई।

शिवम ने एक्स पर कंप्लेंट किया

शिवम ने बताया कि उनकी मां को शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन दिया गया, जिससे उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई है। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री, रेल सेवा और आईआरसीटीसी ऑफिशल एक्स कंप्लेंट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने पीएनआर नंबर सहित अन्य जानकारी दी। आईआरसीटीसी की तरफ से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

Updated on:
11 Mar 2026 08:55 pm
Published on:
11 Mar 2026 08:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर