28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी का मौसम बदला, रात हुई झमाझम बारिश, और अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट।

IMD Yellow Alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर झांसी में दिखाई पड़ा। बीती रात भर आसमान में बादल गरजते रहे। रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। अगले दो दिनों तक  भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD Yellow Alert: झांसी में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। जब अचानक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमक रही थी। देखते-देखते अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी जबरदस्त थी कि लोगों को सुरक्षित स्थान खोजना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक के लिए येलो अलर्ट है। यहां पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, लेकिन यह बारिश टुकड़ों में होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज झांसी का तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों में तापमान के गिरने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने झांसी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बारिश होने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही मौसमी हलचल का असर देखने को मिल रहा है; पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन आया है।

अचानक मौसम में परिवर्तन

बीती रात अचानक मौसम में बहुत तेज हवा चलने लगी, इस दौरान झमाझम बारिश होगी। रात भर आकाशीय बिजली चमकती और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई पड़ी। भीषण गर्मी के बीच मौसम में आए परिवर्तन के कारण लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज मंगलवार और बुधवार के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है कि आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज और कल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही नहीं रहेगी। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 29 अप्रैल का तापमान 25 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है बारिश भी हो सकती है। ‌

कैसा रहेगा अगले 7 दिनों का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 30 अप्रैल का तापमान 23 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार 1 मई का तापमान 25 से 41, शनिवार 2 मई का तापमान 25 से 40, रविवार 3 मई का तापमान 24 से 40 और सोमवार 4 मई का तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश होने की भी संभावना है। दो मई और 4 मई को बारिश होने की संभावना है।