झांसी

साक्षी महाराज बोले – कल्याण सिंह के निधन पर एक फूल तक चढ़ाने नहीं पहुंचे अखिलेश

बुन्देलखंड के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसम्पर्क कर रहे बीजेपी के दिग्गज नेता
2 min read
Sep 14, 2021
Sakshi Maharaj big statement about Akhilesh Yadav
साक्षी महाराज बोले - मंदिर न जाने वाले नेता भी अब तिलक लगाए घूम रहे

झांसी. (UP Vidhansabha Chunav 2022) यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने कड़ी मशक्कत शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी जिलों में लगातार यूपी और केंद्र सरकार के मंत्रियों, सासंदों और विधायकों का मैराथन जनसंपर्क अभियान लगातार देखने को मिल रहा है। भाजपा के बड़ से बड़े दिग्गज नेता बुन्देलखंड (Bundelkhand) के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं और लोगों को योगी और मोदी सरकार (Modi Sarkar) के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने झांसी पहुंचकर विपक्षी दलों पर हमला बोला।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) ने झांसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि न देने जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोला। वहीं, उन्होंने बसपा और कांग्रेस नेताओं के राममंदिर जाने पर भी टिप्पणी कर डाली। साक्षी महाराज के मुताबिक, पीएम मोदी ने इतना बड़ा परिवर्तन कर दिया कि जो कभी मंदिर नहीं जाते थे, आज वह तिलक लगाकर मंदिरों में घूम रहे हैं।

साक्षी महाराज ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछड़ों की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव हमारे बहुत प्रिय नेता रहे हैं। पहला चुनाव मैंने उनको लड़ाया। उनकी शादी में मेरी बड़ी सहभागिता रही है, लेकिन दुर्भाग्य है कि अखिलेश यादव से एतिहासिक भूल हो गई। उनके घर से कल्याण सिंह के घर की दूरी मात्र एक किलोमीटर थी। इसके बाद भी वे फूल चढ़ाने तक नहीं गए।

2022 में सरकार बनाने का किया दावा

साक्षी महाराज ने संबोधित करते हुए लोगों से अपील की है कि वे जातिवाद के बहकावे में न आएं। आप सभी समझदार है कि सबसे ज्यादा विकास किस सरकार में हुआ है। मुझे आशा है कि आप सभी सोच विचार कर ही 2022 में सरकार बनाएंगे और अपने शहर और गांव में विकास को और आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने दावा किया कि यूपी में 2022 में भाजपा की सरकार फिर बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। कि सरकार ने प्रदेश में क्या-क्या विकास किया है। इसका किन-किन लोगों को लाभ मिल रहा है।

Published on:
14 Sept 2021 08:11 am