झांसी

एसडीएम की गाड़ी पर हमले के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दो फरार

एसडीएम की गाड़ी पर हमले के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दो फरार
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 10:14 PM IST
three accused arrest in sdm staff attack case in garautha jhansi
एसडीएम की गाड़ी पर हमले के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दो फरार

झांसी। अवैध खनन की शिकायतों पर जांच करने को एसडीएम की गाड़ी से गई टास्क फोर्स में शामिल सुरक्षाकर्मियों व अन्य स्टाफ पर बालू माफियाओं द्वारा किेए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। वहीं, दो आरोपी फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
नहीं रुक रहा है अवैध खनन
यूपी में योगी राज आने के बाद अवैध खनन पर रोक लगने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। सरकार की तमाम घोषणाओं के बावजूद अवैध खनन पर रोक नहीं लग सकी। इसका उदाहरण एक बार फिर उस समय नजर आया था, जब बालू माफियाओं ने एसडीएम गरौठा के साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियों के की पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों को बचाया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर समेत थाने लाया गया। जहां मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
ये था मामला
क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गरौठा एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ गरौठा थाने पहुंचे थे। वहां वह थाने में बैठ गये और गाड़ी से अपने सुरक्षाकर्मियों को चेकिंग करने के लिए पोस्ट आफिस के पास भेज दिया था। चेकिंग के दौरान उनके साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियों को बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नजर आई। एसडीएम की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उक्त ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पीछा किया। यह देख ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों को सूचित कर दिया। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और पीछा कर रही एसडीएम की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में गाड़ी में सवार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस को मौके पर आता देख बालू माफिया भागने लगे। पुलिस ने किसी प्रकार ट्रैक्टर चालक हरिओम रायकवार को वाहन समेत पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले।
इनके खिलाफ हुआ था मुकदमा
इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड शिवराम पाल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक हरिओम, विकास पटसारिया, जीतू बुन्देला, राजदीप बुन्देला, मेहरबान बुन्देला, राजेन्द्र बुन्देला समेत आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। इस मामले में पुलिस ने विकास पटसारिया, जीतू बुंदेला और मेहरबान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा राजदीप और रवि फरार हो गए।

Published on: