झांसी

लोग ये-ये कहते रह गए और देखते ही देखते चली गईं तीन जानें

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 9:01 AM IST
trhee deaths in road accident
लोग ये-ये कहते रह गए और देखते ही देखते चली गईं तीन जानें

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के मोड़कला के पास उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन बस और आपे में सवार लोग ये-ये कहते रह गए और देखते ही देखते दोनों वाहन टकरा गए। इससे आपे में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतकों में छह वर्षीय बालिका भी शामिल

बताया गया है कि चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लुधियाई निवासी बालमुकुन्द अहिरवार, श्रीमती सीमा आदि लोग आपे में सवार होकर चिरगांव से मोंठ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही आपे मोड़कला के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे आपे में सवार बालमुकुन्द, सीमा व छह साल की बच्ची अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आपे चालक पवन कुमार आदि लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तुरंत ही घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Published on: