झांसी

Red Alert: UP में 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, इन क्षेत्रों में छाया रहेगा घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

IMD weather forecast: मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहेगी।

2 min read
Feb 08, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD weather forecast: मौसम के अंदर लखनऊ के अनुसार झांसी को सबसे गर्म जिला घोषित किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि बांदा का 27.8, आगरा और हमीरपुर का 27.2, और वाराणसी का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, चुर्क, गाजीपुर, आजमगढ़, वनारस, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, कानपुर नगर, इटावा, फतेहगढ़, अलीगढ़, और मेरठ का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। जबकि बनारस, बीएचयू, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर और आगरा का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। बहराइच और बुलंदशहर का तापमान सबसे कम 20 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

क्या कहते हैं मौसम केंद्र लखनऊ के आंकड़े?

मौसम केंद्र लखनऊ से जारी आंकड़ों के अनुसार नजीबाबाद का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 8 डिग्री, बरेली का 8.1, गोरखपुर का 9 डिग्री, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, और हरदोई का 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आजमगढ़, बस्ती, बहराइच, बांदा, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

& इन जिलों का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच दर्ज &

इसी के साथ चुर्क, गाजीपुर, बलिया, बनारस एयरपोर्ट, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, फतेहपुर, कानपुर इंडियन एयर फोर्स, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, फतेहगढ़, इटावा, उरई, झांसी, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, और मेरठ का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। बनारस बीएचयू और हमीरपुर का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में गाने कोर का रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार यहां की विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहेगी। यह अलर्ट आज 8 फरवरी को जारी किया गया है जिसके अनुसार विजिबिलिटी में इस दौरान घना कोहरा छाया रहेगा और विजिबिलिटी में काफी कमी आएगी। वाहन चालकों को इस संबंध में अलर्ट किया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर