
फोटो सोर्स- पत्रिका
Good news for those travelling between Jhansi-Kanpur: लखनऊ-कानपुर-उरई-झांसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी को गोविंदपुरी से चलाया जा रहा है जबकि झांसी पैसेंजर को फतेहपुर से कानपुर होते हुए संचालित किया जा रहा है। इन ट्रेनों को भी 13 अप्रैल तक चलने की घोषणा की गई थी। लेकिन रेलवे ने इसे लगातार चलाए जाने का निर्णय लिया है। अब यह गाड़ी आगामी 13 मई तक इसी रूट पर चलेगी। झांसी मंडल के पीआरओ ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगापुल हो रहे रेलवे ट्रैक के निर्माण कार्य के कारण इन गाड़ियों को 13 अप्रैल तक चलाने का निश्चय किया गया था। लेकिन अब इसे लगातार चलाई जाने का निर्णय लिया गया है। झांसी पैसेंजर और इंटरसिटी के चलने से कानपुर से झांसी के बीच चलने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर और उन्नाव के बीच स्थित गंगा पुल के डाउन डाउनलाइन पर रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। गंगा पुल पर सीमेंटेड स्लीपर की जगह स्टील के स्लीपर डाले जा रहे हैं, जिससे गाड़ियों की स्पीड में काफी अंतर आएगा। बीते दिनों उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने भी गंगा पुल पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ डाउन डाउनलाइन पर हो रहे कार्य को देखते हुए मेगा ब्लॉक लिया गया है जो 13 मई तक चलेगा।
कानपुर और लखनऊ के बीच स्थित गंगापुल पर हो रहे निर्माण कार्य को देखते हुए 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है जो 2 अप्रैल से शुरू हुआ है और 13 मई तक चलेगा। ब्लॉक का समय सुबह 9:30 बजे से 5:30 बजे तक है। इस दौरान गाड़ियों के चलने पर प्रतिबंध है। इस दौरान डाउन लाइन के ट्रैक का मरम्मत किया जा रहा है, जिसमें पुराने स्लीपर को हटाकर स्टील एच-बीम स्लीपर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पुरानी पटरियों और नीचे की चद्दर को भी बदला जा रहा है।
डाउन लाइन के काम को देखते हुए मेमू और एक्सप्रेस ट्रेन सहित करीब 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि 29 से अधिक ट्रेनों को डाइवर्ट या उनके टाइम टेबल में परिवर्तन किया गया है। अप लाइन पर ट्रेनों का सचालन जारी है। कम बात स्कूल जारी है; डाउन लाइन के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है।
झांसी मंडल के प्रो. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा पुल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण झांसी इंटरसिटी को गोविंद नगर से गोविंदपुरी तक चलाया जा रहा है और झांसी पैसेंजर को फतेहपुर से रवाना किया जा रहा है। पहले इन दोनों ट्रेनों को 13 अप्रैल तक चलने का निश्चय किया गया था, लेकिन रेल यात्रियों के हित में इस ट्रेन को अब 13 मई तक चलाने का निश्चय किया गया है। रेलवे ट्रैक पर एच बीम लगाने का काम पूरा होते ही दोनों ही ट्रेनों को लखनऊ से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।
Published on:
14 Apr 2026 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
