
Vande Bharat Sleeper Train: झांसी और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन जल्द ही झांसी से होकर गुजरेगी। इस रूट का सर्वे पूरा हो चुका है और ट्रेन की समय सारिणी जल्द ही जारी की जाएगी।
यह ट्रेन बरेली से शुरू होकर चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव और मनमाड होते हुए मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में 11 एसी 3 टियर, 4 एसी 2 टियर और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच होंगे। इसमें कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे।
यात्रियों को आरामदायक सफर के लिए ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें सेंसर आधारित लाइटिंग, ऊर्जा-कुशल ओवरहेड लाइटिंग और बेहतर सीढ़ियां शामिल हैं। एसी 3 टियर कोच में भारतीय रेलवे साइड बर्थ कुशनिंग बढ़ाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक आराम मिलेगा।
झांसी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस ट्रेन से झांसी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मुंबई जाने के लिए एक तेज और आरामदायक विकल्प मिलेगा। साथ ही, इससे क्षेत्र का विकास भी होगा।