
IMD Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव है। चारों तरफ बारिश हो रही है। ऐसे में IMD ने अगले तीन घंटों में वाराणसी सहित 17 जिलों में अति भरी बारिश का Orange Alert जारी किया है। इसके अलावा 21 अन्य जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया गया है। आईएमडी ने सभी जिलों को बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इन जिलों में सभी को अलर्ट किया गया है।
इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी
IMD ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर, सिद्धर्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, औरेया, इटावा, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और फतेहपुर में Orange Alert जारी किया है। इन जिलों में कुछ ही देर बाद भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आईएमडी ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर दी है। यहाँ चक्रवाती और गरज-चमक के साथ बारिश का Nowcast है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
इसके अलावा IMD ने प्रदेश के ललितपुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आंबेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, हरदोई, कानपुर देहात और कानपुर नगर में Yellow Alert जारी किया है। यहां अगले तीन घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।