झुंझुनू

राजस्थान शर्मसार : शिव मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ी नवजात बेटी, PM MODI ने यहीं से दिया था बेटी बचाओ का संदेश

झुंझुनूं के बुहाना उपखण्ड के गांव भवानीपुरा के एक मंदिर की सीढ़ियों पर सात दिन की नवजात बेटी लावारिस हालत में मिली है।
2 min read
BU14CA
Surajana will overcome malnutrition

बुहाना (झुंझुनूं).

राजस्थान के झुंझुनूं में जिले मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। झुंझुनूं के बुहाना उपखण्ड के गांव भवानीपुरा के एक मंदिर की सीढ़ियों पर सात दिन की नवजात बेटी लावारिस हालत में मिली है।

ज्ञात हो कि ये वो ही जिला है, जहां 8 मार्च 2018 को विश्व महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तौर पर इस जिले को नजीर के रूप में पेश किया था।

सहायक थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि बड़बर तन भवानीपुरा गांव के शिव मंदिर की सीढिय़ों पर सात दिन की नवजात बालिका को कोई लावारिश छोड़कर चला गया।

मंदिर का पुजारी शुक्रवार सवेरे करीब साढ़े पांच बजे पूजा करने मंदिर पहुंच तो उसे नवजात बालिका दिखाई दी। पुजारी ने ग्रामीणों को इस बारे में अवगत कराया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर आई। सरकारी अस्पताल में बच्ची की चिकित्सकीय जांच के दौरान स्वस्थ्य पाई गई। चिकित्सकीय जांच में बच्ची का जन्म करीब सात दिन पूर्व होना बताया गया है।

बुहाना पुलिस ने बड़बर गांव के नरेश कुमार की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बड़बर, भवानीपुरा एवं आस-पास के गांवों सहित सरकारी एवं नीजी अस्पतालों से जानकारी जुटाने मेें लग गई है। बच्ची को देखने सरकारी अस्पताल में लोगो का तांता लगा रहा।

बड़बर तन भवानीपुरा गांव में सात दिन की नवजात बच्ची लावरिश पड़ी मिली है। बच्ची को प्रारंभिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
-रामसिंह, एएसआई, बुहाना थाना

चिकित्सकीय जांच में बच्ची स्वस्थ पाई गई है। सभी जांच सामान्य है। विभाग को अवगत करा दिया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद बच्ची को बाल शिशु गृह भेजा जाएगा। पूरा स्टाफ बच्ची की देखभाल में जुटा है।
-डॉ. अशोक कुमार, चिकित्सा प्रभारी अधिकारी, बुहाना

Updated on:
13 Apr 2018 04:29 pm
Published on:
13 Apr 2018 04:00 pm
Also Read
View All