
सरकार ने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी। जिसमें जरूरतमंद मरीज के लिए 30 हजार से लेकर तीन लाख तक का मुफ्त इलाज करवाना प्रस्तावित है। जिले में इलाज के लिए 17 सरकारी व 19 गैर सरकारी अस्पताल पंजीकृत है। योजना के तहत अब तक 17 हजार 207 रोगियों को लाभांवित किया जा चुका है। कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने पर 8 19 मरीजों के क्लेम की राशि अटकी हुई है।
Read:
यह मिलती है सुविधाएं
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में हदय रोग से ग्रसित मरीजों को बायपास सर्जरी, हार्ट वाल्व रिपेयर, एंजियोप्लास्टी, जन्मजात ह्दय विकार, कैंसर, ब्रेन सर्जरी, स्पाइनल सर्जरी, यूरोलॉजी में डायलिसिस, किडनी एवं ब्लेडर संबंधी रोगों, फेफड़ों की सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी जैसी गंभीर बीमारीयों में भी मरीजों को कैशलेस उपचार का लाभ मिला है।
Read:
लापरवाही बनी मुसीबत
जानकारों की माने तो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जल्दबाजी के चक्कर में भामाशाह कार्ड तो ले आते हैं।लेकिन आधार व खाद्य सुरक्षा कार्ड से लिंक नहीं होने के कारण फायदा मिलने में परेशानी होती है।
Read:
फैक्ट फाइल
कुल पंजीकृत 36
अस्पताल-
सरकारी अस्पताल - 10628
में लाभांवित
निजी अस्पताल 6579
में लाभांवित-
कुल क्लेम बुक- 60447817
कुल क्लेम रिजेक्ट- 1895940
यह दस्तावेज जरूरी
भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड व खाद्य सुरक्षा में लाभांवित परिवार कार्ड
कई बार लोग लापरवाही के चलते योजनाएं के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं करते है।इसके चलते क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाता है।
-डॉ. नरोत्तम जांगिड़, प्रभारी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना