भारत समिट के खर्च पर बीजेपी का पलटवार: तेलंगाना सरकार से हिसाब मांगा, कांग्रेस के योगदान पर भी सवाल
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 'भारत समिट' को लेकर राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा। तेलंगाना सरकार से खर्च का खुलासा करने और कांग्रेस के योगदान पर जवाब मांगा।
Anti-Bharat Summit गौरव भाटिया ने 'भारत समिट' पर राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी मांगा हिसाब, (फोटो सोर्स: ANI)
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित 'भारत समिट 2026' पर राजनीतिक घमासान जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने समिट के खर्च और सरकारी फंड के इस्तेमाल को लेकर तेलंगाना सरकार और कांग्रेस पार्टी से तीखे सवाल पूछे हैं।