16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“दुनिया में हर तरफ आग लगी है”: रक्षा सचिव ने बताया, अगली जंग सिर्फ सीमा पर नहीं, साइबर और संचार नेटवर्क पर भी लड़ी जाएगी

India Defence Preparedness: जंग का चेहरा बदल रहा है और रक्षा सचिव के मुताबिक भारत को उसी रफ्तार से बदलना होगा। उन्होंने भविष्य के खतरों की जो सूची गिनाई, वह सिर्फ टैंक और मिसाइल तक सीमित नहीं है। आखिर वे कौन से नौ स्तंभ हैं, जिन पर देश की सुरक्षा टिकी होगी?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 16 Nov 2026, 2:01 PM IST

Defence Secretary Rajesh Kumar Singh

Defence Secretary Rajesh Kumar Singh : "दुनिया में हर तरफ आग लगी है": रक्षा सचिव ने की भविष्य के संघर्षों की तैयारी की अपील (फोटो सोर्स: ANI)

Defence Secretary Rajesh Kumar Singh: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने साफ कहा है कि किसी देश की असली ताकत उसके पास मौजूद हथियारों से नहीं, बल्कि संकट में टिके रहने और खुद को बदलने की क्षमता से तय होती है। एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में उन्होंने भविष्य के ऐसे युद्धों की तस्वीर रखी, जिनमें सेना के साथ साइबर हमले और संचार तंत्र पर चोट भी शामिल होगी। इसी कारण उन्होंने पूरे रक्षा तंत्र को नए सिरे से तैयार करने की जरूरत बताई।

ANI National Security Summit 3.0: एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में संबोधन

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप पर चिंता जताते हुए ऐसे रक्षा तंत्र की जरूरत बताई जो भविष्य की क्षमताओं का पहले से अनुमान लगा सके, उन्हें विकसित कर सके और लंबे समय तक कायम रख सके। वे एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 के सत्र 'भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूती' को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को युद्ध के बदले हुए तरीकों के हिसाब से खुद को ढालना पड़ा और उससे भविष्य के लिए सबक भी लिए गए। उनके शब्दों में, किसी राष्ट्र की तैयारी की असली परीक्षा यह नहीं कि उसके पास क्या है, बल्कि यह है कि चुनौती आने पर वह क्या जुटा सकता है, कैसे टिक सकता है और कैसे बदल सकता है। उन्होंने टिप्पणी की कि दुनिया कई मायनों में आग में घिरी हुई है।

India Defence Preparedness: तैयारी की असली कसौटी क्या है?

रक्षा सचिव ने आगाह किया कि आने वाले समय में एक साथ कई जुड़े हुए संकट खड़े हो सकते हैं। इनमें पारंपरिक सैन्य टकराव के साथ साइबर व्यवधान, इलेक्ट्रॉनिक दखल, संचार नेटवर्क पर हमले और अहम बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें शामिल हैं। उनका कहना था कि चुनौती केवल अगली लड़ाई की तैयारी की नहीं, बल्कि उन बदलती परिस्थितियों की है जिनमें भविष्य के संघर्ष लड़े जाएंगे।

रक्षा सचिव ने गिनाईं जरूरी बातें

व्यापक तैयारी के लिए उन्होंने सबसे पहले भरोसेमंद परिचालन क्षमता पर जोर दिया। इसके साथ तकनीकी और औद्योगिक ताकत जरूरी है, और बेहतर होगा कि डिजाइन व निर्माण स्वदेशी हो। इसके अलावा उन्होंने जिन स्तंभों का जिक्र किया, वे इस प्रकार हैं:

  • तीनों सेनाओं में तालमेल और एकीकरण
  • मजबूत अनुसंधान और नवाचार तंत्र
  • मजबूत लॉजिस्टिक्स से टिकाऊ परिचालन क्षमता
  • आधुनिक सीमा ढांचा
  • गोला-बारूद और पुर्जों की निश्चित उपलब्धता
  • कुशल मानव संसाधन
  • भरोसेमंद देशों के साथ परस्पर लाभकारी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी

एक ही मंच, एक ही संदेश: इसी समिट में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भी आत्मनिर्भरता को युद्ध-तत्परता की बुनियाद बताया था। उन्होंने कहा था कि स्पेयर, सॉफ्टवेयर और हथियारों के लिए दूसरों के फैसलों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। यानी सरकार और सेना, दोनों की सोच एक दिशा में दिखती है कि भविष्य की जंग में निर्भरता सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो सकती है।