झुंझुनू

कार के आगे घोड़ी आई, बाल-बाल बचे सीएम के सलाहकार

मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं नवलगढ़ से विधायक राजकुमार शर्मा की कार के आगे रविवार सुबह बागोरा बस स्टैंड पर अचानक घोड़ी आ गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, कार में सवार विधायक शर्मा और उनके पिता बाल-बाल बच गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2023, 10:36 AM IST
car.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/उदयपुरवाटी (झुंझुनूं). मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं नवलगढ़ से विधायक राजकुमार शर्मा की कार के आगे रविवार सुबह बागोरा बस स्टैंड पर अचानक घोड़ी आ गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, कार में सवार विधायक शर्मा और उनके पिता बाल-बाल बच गए।

विधायक शर्मा रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने पिता रामनिवास शास्त्री के साथ जयपुर से लौट रहे थे। बागोरा बस स्टैंड पर पहुंचने पर कार के सामने अचानक एक घोड़ी आ गई। कार की घोड़ी से टक्कर हो गई। इस दौरान चालक ने सुझबूझ दिखाई। कार को तुरंत कंट्रोल किया, इससे बड़ा हादसा होने टल गया।

टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और घोड़ी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कार में सवार किसी के भी चोट नहीं आई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर एनयूएसआई के प्रदेश सचिव दिनेश ओलखा, पार्षद शिवदयाल स्वामी, पार्षद माहिर खान सहित अन्य लोग मौके पहुंचे।

इस दौरान विधायक राजकुमार शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों को बागोरा बस स्टैण्ड पर शीघ्र ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। हादसे में घायल घोड़ी का उचित उपचार देने की बात कही। जिसके बाद विधायक को उनके पिता के साथ दूसरी कार से घर पहुंचाया गया।

Published on:
Also Read
View All
झुंझुनूं हादसा : 15-15 लाख व संविदा पर नौकरी का एलान, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिए जांच के आदेश, ये रहे हादसे के संभावित कारण

कैसे हुआ झुंझुनूं हादसा? ठेकेदार भी नहीं बचा जीवित, धक्का देकर मशीन ले जा रहे थे ग्रामीण

Rajasthan : झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की

राजस्थान के झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत, गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठे

राजस्थान पंचायत चुनाव में झुंझुनूं की बेटियों ने दूसरे जिलों में लहराया जीत का परचम, कोई पहली तो कोई दूसरी बार बनी सरपंच