झुंझुनू

पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी की कार का एक्सीडेंट, जयपुर से सीकर जाते वक्त हुआ हादसा

BJP Arun Chaturvedi Car Accident : जयपुर से कार हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
less than 1 minute read
Feb 24, 2024
_arun_chaturvedi_car_accident_.jpg

BJP Arun Chaturvedi Car Accident : पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वे जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए जयपुर से सीकर जा रहे थे। हादसे का कारण रास्ते में जानवर आना बताया जा रहा है। हादसा झुंझुनूं के पास हुआ। राहत की बात यह है कि अरुण चतुर्वेदी समेत सभी कार सवार सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी जयपुर से सीकर जा रहे थे। इस दौरान ढोढ़सर व रींगस के बीच चतुर्वेदी की गाड़ी के सामने गाय आ जाने के कारण गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।


जानकारी के मुताबिक, चतुर्वेदी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। वहीं सीकर भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि अरूण चतुर्वेदी अपने साथ चल रहे अन्य साथियों के साथ वाहन में सीकर के लिए रवाना हो गए। वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर के एक रिसोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे।


गौरतलब है कि, पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ( Manvendra Singh) उनके बेटे और पत्नी का कार अलवर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई थी और पूर्व सांसद, उनका बेटा हमीर तथा चालक नरेंद्र घायल हो गए थे। हादसा अलवर के समीप मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से जयपुर आने के दौरान हुआ था।

Published on:
24 Feb 2024 08:06 pm
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम